File Pic 
देश

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

सुभाष यादव

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के बारामूला जिले (Baramulla Encounter) में बृहस्पतिवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर में बारामूला के मालवाह इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर वहां तलाश अभियान शुरू किया था। 

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के बाद अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षाबलों ने भी आतंकवादियों की गोलीबारी का माकूल जवाब दिया। 

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट कर बताया, ‘‘शुरुआती गोलीबारी में तीन जवानों को मामूली चोटें आई हैं। अभियान जारी है। आगे की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।'' 

VIDEO: जंतर-मंतर आंदोलन के बाद जेपी नड्डा से मिले आरक्षण हटाओ आंदोलन के नेता, जानें क्या हुई बात

Kolkata: बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम से भिड़े TMC कार्यकर्ता, 13 गिरफ्तार; अभिषेक समेत कई नेताओं पर FIR

गुजरात में 28 लोगों की मौत, चांदीपुरा वायरस के कहर से परेशान लोग, 257 संदिग्ध मामले आए सामने

अंकित बालियान को लगी 9 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, फायरिंग का CCTV वीडियो भी आया सामने

रक्षाबंधन पर लें यह बड़ा संकल्प..राष्ट्रपति मुर्मू ने की अपील, PM मोदी समेत मंत्रियों ने देशवासियों को दी बधाई