मृतका अनु, फोटो- सोशल मीडिया 
देश

जयपुर में ट्विशा जैसा केस, XEN पति के टॉर्चर से परेशान पत्नी ने लगाई फांसी, प्रताड़ना का वीडियो आया सामने

Jaipur Anu Meena Suicide Case: राजस्थान की राजधानी जयपुर में भोपाल की ट्विशा जैसा मामला सामने आया है। पति की मार और प्रताड़ना से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली। इसके कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

प्रतीक पाण्डेय

Anu Meena Suicide Viral Video: जयपुर में PWD के अधिशासी अभियंता यानी XEN गौतम मीणा की पत्नी अनु द्वारा किए गए सुसाइड मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मृतका के परिजनों ने पति पर नौकरानी के साथ अवैध संबंध और बेरहमी से मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके सबूत घर के सीसीटीवी में भी मिले हैं।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में करीब डेढ़ महीने पुराने अनु मीणा सुसाइड केस में एक नया और रोंगटे खड़े कर देने वाला मोड़ आया है। 7 अप्रैल 2026 को खुदकुशी करने वाली 36 वर्षीय अनु मीणा की मौत की वजह अब उसके पति की क्रूरता और अवैध संबंधों को माना जा रहा है। मृतका के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि आरोपी पति, जो सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) में एक्सईएन (XEN) पद पर तैनात है, अपनी पत्नी को लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था।

नौकरानी के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया था पति

पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2025 में दीपावली के मौके पर जब परिवार गांव गया था, तब अनु ने अपने पति गौतम मीणा को घर की सफाई के बहाने बुलाई गई एक नौकरानी के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया था। अपनी करतूत उजागर होने के बाद गौतम ने शर्मिंदा होने के बजाय अनु के साथ और भी ज्यादा बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। आरोपी न केवल खुद नौकरानी के संपर्क में था, बल्कि उसने बच्चों पर भी दबाव डाला कि वे नौकरानी को 'मां' बोलें।

थूकने, पीटने से लेकर टीवी तोड़ने तक के सबूत

अनु की मौत के करीब डेढ़ महीने बाद जब उसके मायके वालों ने उसका मोबाइल चेक किया, तो उसमें घर के अंदर के सीसीटीवी फुटेज मिले, जिसने सबकी रूह कपा दी। वीडियो में आरोपी गौतम, अनु को बेरहमी से पीटता, उस पर थूकता और गुस्से में घर की एलईडी टीवी तोड़ता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। बच्चों ने भी पुलिस को बताया कि उनके पिता अक्सर शराब पीकर उनकी मां और उनके साथ मारपीट करते थे।

गैस सिलेंडर खोलकर की जान से मारने की कोशिश

परिजनों का आरोप है कि गौतम ने अनु को मारने के लिए अमानवीय तरीके अपनाए थे। 13 मार्च को उसने अनु और बच्चों को कमरे में बंद कर दिया और गैस चूल्हा चालू छोड़कर घर को लॉक करके चला गया था, जहाँ अनु ने एक परिचित की मदद से अपनी जान बचाई। इसके अलावा, शादी में 60 लाख रुपये खर्च करने और बाद में 20 लाख रुपये और देने के बावजूद आरोपी दहेज के लिए संतुष्ट नहीं था और अनु को दूसरी शादी करने की धमकी देता था।

बच्चों की कस्टडी की मांग

इस दुखद घटना के बाद अनु अपने पीछे एक 10 साल का बेटा और 8 साल की बेटी छोड़ गई है, जिनकी सुरक्षा को देखते हुए ननिहाल पक्ष ने बच्चों की कस्टडी मांगी है। पुलिस ने मृतका के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। डीसीपी साउथ राजऋषि राज के अनुसार, आरोपी गौतम मीणा फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत