- Hindi News »
- Religion »
- At Which Places Is It Auspicious To Keep Cowries On The Day Of Diwali
दिवाली के दिन घर के इन स्थानों पर रखें कौड़ी, माता लक्ष्मी का रहेगा वास
दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को कौड़ी चढ़ाने की भी परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि जब आप कौड़ियों को हाथों में लेकर माता से कोई मनोकामना कहते हैं, तो वह पूरी होती है।
- Written By: सीमा कुमारी

दिवाली के दिन सपनों का महत्व (सौ. फाइल फोटो)
Diwali 2024:दिवाली का पर्व बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। यह पांच दिवसीय त्योहार देशभर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। खासतौर पर, यह पावन दिन धन की देवी की आराधना का दिन है।
इस दिन माता लक्ष्मी को कौड़ी चढ़ाने की परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि जब आप कौड़ियों को हाथों में लेकर माता से कोई मनोकामना कहते हैं, तो वह पूरी होती है। लेकिन,आपको बता दें, दीपावली के इस दिन कौड़ी को किन स्थानों पर रखा जाना क्या कहते हैं ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार।
तिजोरी में कौड़ी का रखना शुभ
सम्बंधित ख़बरें
यहां दर्शन करने पर मिलता है रुपयों-गहनों का प्रसाद, 300 करोड़ से सजता है देवी लक्ष्मी का मंदिर
पटाखे जलाने वाले देशद्रोही…प्रदूषण के लिए दीवाली जिम्मेदार, मेनका गांधी के बयान पर छिड़ेगा संग्राम
सस्ते स्मार्टफोन, लैपटॉप, घड़ी मिलेंगे, इस दिन से शुरू हो रही Flipkart की ब्लैक फ्राइडे सेल
क्यों मनाई जाती है ‘देव दिवाली’, जानिए क्यों त्रिपुरासुर के वध से जुड़ा है इस पर्व का संबंध
ज्योतिष- शास्त्र के अनुसार, दीपावली का पर्व माता लक्ष्मी को समर्पित पर्व है। इस दिन तिजोरी की पूजा भी की जाती है और धन की भी। ऐसे में आप कौड़ी को तिजोरी में रख सकते हैं। यह स्थान शुभ माना गया है क्योंकि धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन माता लक्ष्मी धरती पर आकर विचरण करती हैं। ऐसे में जब आप तिजोरी में कौड़ी रखते हैं, तो वे काफी प्रसन्न होती हैं और आप पर कृपा बरसाती हैं, जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
पूजा घर में कौड़ी का रखना शुभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूजा घर में कौड़ी रखना बहुत ही शुभदायक माना जाता है। पूजा घर में कौड़ी रखने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। जिस घर में कौड़ी की पूजा होती है, उस घर में धन की कमी नहीं आती है।
दिवाली के दिन कौड़ियों को पूजा घर में रख सकते हैं। इन्हें आप अपने पूजा घर में लाल कपड़े में लपेटकर रखें क्योंकि माता लक्ष्मी को लाल रंग काफी पसंद है। ऐसा करने से आप पर माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी।
दिवाली की कौड़ी को तुलसी में रखें
कौड़ी को धन का कारक माना जाता है। तुलसी के पास कौड़ी को रखने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है। बता दें, तुलसी बेहद पवित्र स्थान माना जाता है। इस स्थान पर कौड़ी को रखने से सौभाग्य और धन में वृद्धि होती है।
At which places is it auspicious to keep cowries on the day of diwali
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PhonePe बनाएगा छोटे दुकानदार को हाईटेक, SmartPod में मिलेंगे QR, कार्ड और आवाज़ वाला पेमेंट सिस्टम
May 25, 2026 | 02:20 PMफ्लेमिंगो को बचाने के लिए वन विभाग सख्त, NRI वेटलैंड में ड्रोन उड़ाने पर होगी कानूनी कार्रवाई
May 25, 2026 | 02:20 PMधुएं के गुबार से सहमा ग्रेटर नोएडा; हाफीजपुर बस्ती में भीषण आग, अग्निकांड में लोगों ने भागकर बचाई जान
May 25, 2026 | 02:19 PMजयपुर में ट्विशा जैसा केस, XEN पति के टॉर्चर के परेशान पत्नी ने लगाई फांसी, प्रताड़ना का वीडियो आया सामने
May 25, 2026 | 02:18 PMस्केटिंग करते हुए खाना सर्व करना पड़ा भारी, वेटर का वीडियो देखकर नहीं रुक रही लोगों की हंसी
May 25, 2026 | 02:18 PMBakrid : बकरीद 2026 की आ गई सही तारीख़? जानिए भारत और सऊदी अरब में किस दिन मनाई जाए
May 25, 2026 | 02:16 PMNautapa 2026: आज से शुरू हुए साल के 9 सबसे गर्म दिन, 4 राशियों की बढ़ सकती है परेशानी और इनकी चमकेगी किस्मत
May 25, 2026 | 02:16 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM














