हादसे का भयावह वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

टायर के नीचे आया सिर और...जगन की कार ने कार्यकर्ता को कुचलकर मार डाला! सामने आया रूह कंपा देने वाला VIDEO

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी की कार के नीचे आने से एक वाईएसआरसीपी कार्यकर्ता की मौत हो गई है। मृतक सिंगैया कथित तौर पर वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर फूल बरसाने की कोशिश कर रहा था।

अभिषेक सिंह

अमरावती: आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में बुधवार को एक दुखद हादसा हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा येतुकुरु गांव के पास हुआ और कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मृतक की पहचान सिंगैया के रूप में हुई है, जो वेंगलयापलेम गांव का रहने वाला था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब जगन मोहन रेड्डी रेंटापल्ली गांव में एक प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। सिंगैया भी वहां अन्य वाईएसआरसीपी समर्थकों के साथ मौजूद थे और सड़क किनारे खड़े थे।

कैमरे में कैद हुई मौत की तस्वीर

बताया जा रहा है कि मृतक सिंगैया कथित तौर पर वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर फूल बरसाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान वह उनकी कार के सामने गिर पड़ा। जिसके बाद वाहन का पहिया उसकी गर्दन के ऊपर से गुजर गया। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।

वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि व्यक्ति वाहन के सामने गिर जाता है और आगे का पहिया उसकी गर्दन के ऊपर से गुजर जाता है। इतना ही नहीं हादसे के बाद भी रैली चलती रहती है और जगन मोहन रेड्डी लोगों का अभिवादन स्वीकारते रहते हैं।

क्या बोले गुंटूर रेंज के आईजी?

गुंटूर रेंज के आईजी सर्वेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि प्रशासन ने केवल तीन वाहनों के लिए अनुमति दी थी, जबकि काफिले में करीब 30 से 35 वाहन शामिल थे। घटना की जांच की जा रही है जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस दुखद घटना ने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बीच पुलिस ने वाईएसआरसीपी समर्थक सिंगैया की मौत का मामला दर्ज कर लिया है। सिंगय्या के परिवार ने न्याय की मांग की है और कहा है कि इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें