सूचना और प्रौद्योगिकी सचिव एस कृष्णन 
देश

एप्पल को भेजा गया नोटिस, CERT-In ने शुरू की जांच: IT सचिव

साक्षी सिंह

नई दिल्ली: सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस कृष्णन (S Krishnan) ने  गुरुवार को कहा कि विपक्षी दलों के सांसदों ने एप्पल (Apple) की ओर से उन्हें भेजे गए चेतावनी के संदेश का जो मुद्दा उठाया था। उसकी जांच सीईआरटी-इन (CERT-In) ने शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इस सिलिसले में कंपनी को नोटिस भी भेजा गया है।

एप्पल को नोटिस 

IT सचिव ने उम्मीद जताई की एप्पल इस मुद्दे पर CERT-In की जांच में सहयोग करेगा। कृष्णन ने कहा कि CERT-In ने अपनी जांच शुरू कर दी है। एप्पल इस जांच में सहयोग करेंगे। भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया टीम या CERT-In कंप्यूटर सुरक्षा से संबंधित घटनाओं पर प्रतिक्रिया देने के लिए राष्ट्रीय नोडल एजेंसी है। यह पूछे जाने पर कि क्या एप्पल को नोटिस भेजा गया है? उन्होंने कहा, ‘हां'। 

सेंधमारी के प्रयास के बारे में एप्पल से चेतावनी संदेश

विपक्ष के कई नेताओं ने मंगलवार को दावा किया कि उन्हें उनके आईफोन (iPhone) में ‘सरकार प्रायोजित सेंधमारी के प्रयास के बारे में एप्पल से चेतावनी संदेश मिला है तथा इस कथित हैकिंग के प्रयास के लिए सरकार जिम्मेदार है। केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया है और कहा कि सरकार इसकी गहन जांच कराएगी।

 इन नेताओं को मिली थी चेतावनी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी नेता केसी वेणुगोपाल, शशि थरूर, पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत एवं टी एस सिंहदेव, शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा, आम आदमी पार्टी (AAP) के राघव चड्ढा, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को इसी तरह का संदेश मिला है।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं