भारतीय तटरक्षक दिवस आज (फाइल फोटो) 
देश

समुद्री सीमाओं की सुरक्षा से लेकर बचाव कार्य करते हैं "भारतीय तटरक्षक बल", आज है 48वां स्थापना दिवस

दीपिका पाल

सीमा कुमारी 

नवभारत डिजिटल टीम : आज यानी 1 फरवरी 2024 को पूरा भारत 'भारतीय तटरक्षक बल' (Indian Coast Guard) का 48वां स्थापना दिवस मना रहा है। जानकारों के अनुसार, देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा से लेकर वहां पर राहत एवं बचाव कार्यों तक का जिम्मा 'इंडियन कोस्ट गार्ड' (Indian Coast Guard)यानी भारतीय तटरक्षक संभालते हैं। ऐसे में आइए जानें भारतीय तटरक्षक बल के बारे में प्रमुख और रोचक जानकारियां।

पहले नौसेना संभालती थी जिम्मेदारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरअसल आजादी के बाद से ही देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा का जिम्मा भारतीय नौसेना का था, लेकिन अपने पड़ोसी देशों से दो युद्ध लड़ने के बाद नीति नियंताओं ने ये सोचा कि क्यों नहीं भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा, निगहबानी, और अन्य समुद्री सीमा से जुड़ी गतिविधियों के लिए एक अलग फोर्स का निर्माण किया जाए जिससे भारतीय नौसेना पर कुछ बोझ कम हो जाए।

1 फरवरी 1977 को की गई स्थापना

यही वजह रही कि 01 फरवरी 1977 को रक्षा मंत्रालय के अधीन भारतीय तटरक्षक बल की अंतरिम रूप से स्थापना की गई। जब भारतीय तटरक्षक दल की स्थापना की गई तब उस समय देश समुद्र के माध्यम से भारत के अंदर आने वाली तस्करी ने देश की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल दिया।इसलिए समस्या का दूर करने के लिए इंडियन नेवी और इंडियन एयरफोर्स की भागीदारी से नागचौधरी समिति का गठन किया गया। इस समिति की सिफारिश पर 18 अगस्त 1978 को भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना की गई और संसद में एक अधिनियम पारित कर इसे भारत को गैर-सैन्य समुद्री सेवाएं प्रदान करने के लिए तटरक्षक बल की स्थापना की गई।

जानें कोस्ट गार्ड का उद्देश्य और दायित्व

इंडियन कोस्ट गार्ड का ध्येय वाक्य ही इनके कार्य की पूरी जानकारी देता है। इसका ध्येय वाक्य ‘वयम् रक्षाम:’ यानी हम रक्षा करते हैं। इनकी विशेषता तैयार, तत्पर और जवाबदेही है। इंडियन कोस्ट गार्ड भारत की सबसे छोटी सशस्त्र सेना है।

इंडियन कोस्ट गार्ड के बारे में रोचक बातें

1. इंडियन कोस्ट गार्ड समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना, मत्स्य विभाग, राजस्व विभाग और केंद्र और राज्य पुलिस बलों के साथ मिलकर कार्य करता है।

2. इंडियन कोस्ट गार्ड भारत के 7516.60 किलोमीटर के समुद्र तट की सुरक्षा करता है, जो विभिन्न राज्यों और कुछ व्यस्ततम व्यापारिक मार्गों के किलोमीटर तट को घेरता है।

3. भारतीय तट रक्षक के लगभग हर सदस्य को अपनी सेवा के दौरान कुछ विदेशी देशों का दौरा करने को मिलता है।

4. इंडियन कोस्ट गार्ड की स्‍थापना गैर-सैन्य समुद्री सेवाएं प्रदान करने के लिए किया गया है। यह किसी तरह की सैन्‍य कार्रवाई नहीं कर सकता।

5. भारत के थल, वायु और जल सैन्य सेवाओं के विपरीत, इंडियन कोस्ट गार्ड में 60 वर्ष की आयु तक सेवा कर सकते हैं।

OBC क्रीमी लेयर पर केंद्र की SC से गुहार, मांगा 2 साल का वक्त; कहा- फैसले से मचेगी अफरातफरी

मोदी कैबिनेट में जल्द बड़ा फेरबदल? 3 मंत्रियों के इस्तीफे से 12 पद खाली, युवाओं-महिलाओं को मिल सकती जिम्मेदारी

पॉलीथीन की थैलियों में भरा जा रहा था चढ़ावा, खराब किए QR कोड; बांके बिहारी मंदिर मामले में भड़का सुप्रीम कोर्ट

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी

गांधी खानदान की बहू, पर BJP में बनाई धाक; परिवार की सियासत से अलग मेनका गांधी ने यूं तय किया राजनीतिक सफर