नई दिल्ली: भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर समझौता हो गया है, लेकिन आज भी लोगों के जेहन में पहलगाम अटैक का आक्रोश है। जिसका बदला भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर लिया। इस ऑपरेशन से पाकिस्तान में बसे आतंकियों की रूह कांप गई। इतना ही नहीं, भारत ने उन सभी पाकिस्तानी पोस्ट और टावर को भी तबाह किया है, जहां से पाकिस्तानी सेना गोलीबारी कर रही थी। जिसका वीडियो अब सेना ने शेयर किया है।
भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाई है और बताया है कि भारत आतंकियों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारत ने पाकिस्तान को बहुत से जख्म दिए हैं, जिसका ताजा वीडियो वेस्टर्न कमांड इंडियन आर्मी के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।
इस वीडियो की शुरुआत शिव तांडव के म्यूजिक से होती है। जिसके बाद सेना के एक जवान ने कहा कि पहलगाम पर हुए आतंकी हमले से इसकी शुरुआत हुई, जो गुस्सा नहीं बल्कि लावा था। मन में एक ही बात थी कि इस बार ऐसा जवाब देंगे कि उनकी पीढ़ियां इसे याद रखेंगी।
वीडियो में दिख रहे सेना के एक जवान ने कहा कि इस बार सबक ऐसा सिखाएंगे की उनकी पीढ़ियां याद रखेंगी। यह बदले की भावना नहीं बल्कि न्याय की भावना थी। 9 मई की रात करीब 9 बजे जिस भी दुश्मन की पोस्ट ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
जवान ने आगे कहा- उन सभी पोस्टों को भारतीय सेना ने मिट्टी में मिला दिया। दुश्मन अपनी पोस्ट छोड़ भागता नजर आया। ऑपरेशन सिंदूर एक कार्रवाई नहीं, पाकिस्तान के लिए नवो सबक था जो उसने दशकों से नहीं सिखा था। वीडियो के अंत में सभी जवान जय हिन्द कहते नजर आते हैं।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान के पोस्ट्स को तबाह किया है। पाकिस्तानी सेना यहीं से लगातार गोलीबारी कर रही थी, जिसका भारत की सेना ने करारा जवाब देते हुए उन्हें तहस-नहस कर दिया। चारमिनार के पास भीषण आग से 17 की मौत, सरकार ने किया 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान
जानकारी के लिए बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को गुजरात के भुज रुद्र माता एयरफोर्स स्टेशन के दौरे के दौरान पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत का ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सही समय आने पर हम पूरी फिल्म दुनिया को दिखाएंगे।