एक्सरसाइज जल राहत ( सोर्स- आएएनएस 
देश

अब नहीं डूबेगी जिंदगी, असम में बाढ़ के खिलाफ भारतीय सेना का 'गजराज कोर' तैयार, शुरू हुआ विशेष मिशन

Assam Flood: बाढ़ को ध्यान में रखते हुए शनिवार को भारतीय सेना की रेड हॉर्न्स डिवीजन (गजराज कोर) ने आईआईटी गुवाहाटी में संयुक्त राहत अभ्यास ‘एक्सरसाइज जल राहत’ का बड़े पैमाने पर आयोजन किया।

अमन मौर्या

Assam Flood Preparedness Exercise: असम में बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने के लिए भारतीय सेना ने तैयारी कर रही है। बाढ़ को ध्यान में रखते हुए शनिवार को भारतीय सेना की रेड हॉर्न्स डिवीजन (गजराज कोर) ने आईआईटी गुवाहाटी में संयुक्त राहत अभ्यास ‘एक्सरसाइज जल राहत’ का बड़े पैमाने पर आयोजन किया।

अभ्यास में भारतीय सेना के अलावा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सहित कई एजेंसियां शामिल हुई। अभ्यास के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए समन्वित और एकजुट प्रयासों का प्रदर्शन किया गया।

त्वरित प्रतिक्रिया का किया अभ्यास

अभ्यास के दौरान बाढ़ जैसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए गहरे पानी में रेस्क्यू ऑपरेशन, फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालना और ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग करना, जैसे प्रदर्शन किए गए। टीमों ने बाढ़ में डूबने की स्थिति में फंसे लोगों को बचाने और प्रभावितों को तुरंत सहायता पहुंचाने का अभ्यास किया। इस संयुक्त अभ्यास के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों के बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य असम और पूर्वोत्तर में बार-बार आने वाली बाढ़ की स्थिति में बेहतर तैयारी और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। इसमें संयुक्त अभ्यास के जरिए एजेंसियों के बीच तालमेल और तेज कार्रवाई की अहमियत पर भी जोर दिया गया।

समाज की भागीदारी बेहद जरूरी- लेफ्टिनेंट नीरज

गजराज कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल नीरज शुक्ला ने इस संयुक्त अभ्यास की निगरानी की। उन्होंने आपदा प्रबंधन में 'पूरे समाज की भागीदारी' की आवश्यकता पर बल देते हुए 'अनुमान, तैयारी, सुरक्षा और प्रावधान' के सिद्धांत अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी बताया कि प्रभावी आपदा प्रबंधन और लचीलापन बढ़ाने के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। इस अभ्यास का उद्देश्य सुरक्षा बलों और आपदा राहत एजेंसियों की तैयारियों के प्रति आम लोगों का भरोसा बढ़ाना भी है।

स्कूल-कॉलेज के छात्रों ने देखा प्रदर्शन

कार्यक्रम के दौरान सेना के वरिष्ठ अधिकारी, राज्य प्रशासन के प्रतिनिधि, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और आपदा प्रबंधन संगठनों के अधिकारी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को करीब 800 लोगों, जिनमें एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स के साथ गुवाहाटी के स्कूल-कॉलेजों के छात्र शामिल थे, ने इस प्रदर्शन को देखा।

अधिकारियों ने बताया कि सभी अभ्यास में शामिल सभी एजेंसियों ने भविष्य में नियमित संयुक्त अभ्यास, मानक संचालन प्रक्रियाओं को अपडेट करने और क्षमता निर्माण पर निवेश करने का संकल्प लिया है, जिससे कि आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को और मजबूत किया जा सके।

एजेंसी इनपुट के साथ...

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल