देश

बंगाल के कलाईकुंडा में इंडियन एयर फोर्स का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन

किर्तेश ढोबले

कलाईकुंडा: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) का एक हॉक ट्रेनर विमान आज एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कलाईकुंडा (Kalaikunda) में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी ( Court of Inquiry) का गठन किया गया है। कोई जानमाल का नुकसान या नागरिक संपत्ति को नुकसान नहीं। भारतीय वायु सेना ने यह जानकारी दी। 

https://twitter.com/ANI/status/1757441337270415644

एक रक्षा अधिकारी ने  ने बताया कि विमान के दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी' का आदेश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि विमान प्रशिक्षण उड़ान से लौटते समय शाम चार से पांच बजे के बीच कलाईकुंडा के वायुसेना केंद्र के पास एक असैन्य क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि इसमें किसी नागरिक संपत्ति को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है। विमान ने वायुसेना केंद्र कलाईकुंडा से उड़ान भरी थी जिसे मुख्य रूप से प्रशिक्षण केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। भाषा  वैभव माधव

भारत से निकलकर कैसे ग्लोबल हुई दिवाली? 20 साल में कितना बदल गया दुनिया का भारत के त्योहारों को देखने का नजरिया

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, स्कूटी दुर्घटना के बाद जमा लोगों को ट्रक ने कुचला; 7 की मौत

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ

DRDO की बड़ी उपलब्धि, प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर