प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया 
देश

आज का मौसम: दिल्ली में झमाझम बारिश तो राजस्थान में दहकने लगी जमीन; जानिए आपके राज्य का हाल

Weather Alert: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिल्ली में बारिश के आसार हैं, जबकि राजस्थान और गुजरात में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की गई है। जानिए आपके राज्य का हाल कैसा रहेगा।

प्रतीक पाण्डेय

Weather Forecast India: मार्च का महीना बीतने को है लेकिन कुदरत के तेवर इस समय देश के अलग-अलग हिस्सों में बिल्कुल जुदा नजर आ रहे हैं। देशभर में इस समय मौसम का मिला-जुला और अस्थिर रूप देखने को मिल रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण और पूर्वोत्तर क्षेत्र के ऊपर सक्रिय जेट स्ट्रीम के संयुक्त प्रभाव से देश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और आंधी की स्थिति बनी हुई है। जहां एक तरफ पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश ने चिंता बढ़ा दी है, वहीं दक्षिण और पश्चिमी भारत में सूरज की तपिश ने अभी से ही लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। दिल्ली और पूरे एनसीआर में आज बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि यहां बादल छाए रह सकते हैं और बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इससे बढ़ते तापमान से लोगों को कुछ राहत महसूस हो सकती है। हालांकि, दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने पहले ही लोगों की परेशानी बढ़ा दी है और आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने से अप्रैल की शुरुआत में ही लू जैसे हालात बनने के संकेत मिल रहे हैं। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 22°C रहने का अनुमान है।

राजस्थान से गुजरात तक तपता सूरज

मैदानी इलाकों और दक्षिण भारत में गर्मी ने अपनी रफ्तार बहुत तेजी से पकड़ ली है। राजस्थान में गर्मी ने तेजी पकड़ ली है और मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। विशेष रूप से पश्चिमी इलाकों जैसे जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर में लू जैसे हालात बनने लगे हैं, दिन का तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच रहा है। वहीं, गुजरात में तापमान 35 से 39 डिग्री तक पहुंच चुका है। कई इलाकों में तेज गर्म हवाएं चल रही हैं। दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश स्थित कुरनूल में तो तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस समय देश के सबसे गर्म इलाकों में से एक है। मुंबई में भी समुद्री प्रभाव के कारण उमस भरी 'चिपचिपी' गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है।

पहाड़ों पर बढ़ी मुश्किलें

देश के पूर्वोत्तर और उप-हिमालयी क्षेत्रों में कुदरत का कहर बारिश के रूप में बरस रहा है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। इन इलाकों में 64.5 से लेकर 115.5 मिमी तक बारिश दर्ज की जा सकती है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो मौसम के तीखे विरोधाभास को साफ दर्शाता है। बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपने खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि तैयार फसलें बर्बाद न हों।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा