देश

भारत की ताकत में और भी हुआ इज़ाफा, सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल 'ब्रह्मोस’ का किया सफल परीक्षण, देखें लॉन्चिंग का Video

आसिफ सईद

नई दिल्ली: भारत (India) की ताकत में अब और भी इज़ाफा हुआ है। गुरुवार को भारत ने ओडिशा के तट (Odisha Coast) से सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल (Supersonic Missile) ‘ब्रह्मोस’ (BrahMos) का सफल परीक्षण (Successful Test Fire) किया है। सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का टेस्ट फायर ओडिशा के बालासोर तट से किया गया। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक सूत्र ने बताया कि, बेहतर नियंत्रण प्रणाली सहित अन्य नई तकनीकों से लैस इस मिसाइल का परीक्षण गुरुवार सुबह करीब 10.45 बजे को किया गया था।

इस मिसाइल का परीक्षण चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज के लॉन्च पैड-3 से प्रक्षेपित किया गया। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि, परीक्षण के विस्तृत डाटा का विश्लेषण किया जा रहा है। इस सफल परीक्षण के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टीम को बधाई दी।

बता दें कि, ब्रह्मोस मिसाइल 2.8 मैक या ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना की गति से उड़ान भरती है। डीआरडीओ ने इससे पहले, 11 जनवरी को भारतीय नौसेना के एक स्टील्थ गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक से ब्रह्मोस के एक नौसैनिक संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था। 

अडानी के तराली प्रोजेक्ट की लागत 5,675 करोड़ से सीधे 57 करोड़ पर कैसे आ गई? मोदी सरकार पर उठे सवाल

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- मेरा फोन टैप करवा रहे हैं PM मोदी; फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती

अपने ही इवेंट में टेलीप्रॉम्प्टर की जरूरत क्यों? राहुल गांधी के तंज पर गरमाई सियासत, BJP बोली- ये गंदी राजनीति

Milk Price Hike: दूध के दाम 8 रुपये बढ़े, आज ने नई दरें लागू, जानें अब कितने में मिलेगा

Microsoft आउटेज से हवाई सेवाओं पर असर, स्पाइसजेट की 3 उड़ानें रद्द; इंडिगो और एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी