निर्मला सीतारमण सोर्स-सोशल मीडिया
देश

भारत में खत्म हो रही गरीबी? वित्त मंत्री की LinkedIn पोस्ट में दावा, पिछले एक दशक में 50 करोड़ लोग निकले बाहर

India Poverty Rate: देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने Linkedin पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट के अनुसार दावा किया जा रहा है कि एक दशक में भारत में 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

आशीष शुक्ला

Highlights:

  • वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की Linkedin पोस्ट हो रही है वायरल

  • Linkedin पोस्ट में किया गया बड़ा दावा, पिछले एक साल में 50 करोड़ लोग आए गरीबी से बाहर

  • वित्तमंत्री के पोस्ट में गरीबी से बाहर निकलने में सरकारी योजनाओं का क्या महत्व रहा सभी का किया गया जिक्र

Nirmala Sitharaman LinkedIn Post Viral: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दावा किया है कि 2011 से 2023 के बीच भारत के करीब 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। उन्होंने लिंक्डइन पर साझा किए गए एक लेख में विश्व बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण ने इस बदलाव में अहम भूमिका निभाई है।

वित्त मंत्री के मुताबिक, गरीबी से निपटने के लिए केवल आर्थिक सहायता देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लोगों को बुनियादी सुविधाएं और आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराना भी जरूरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय की भावना के साथ योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयासों का उल्लेख किया।

एस्थर और सुष्मिता की कहानियों का किया जिक्र

अपने लेख में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नागालैंड के किफिरे जिले की एस्थर का उदाहरण दिया। वह स्वयं सहायता समूह से जुड़ी लखपति दीदी हैं और बाजरे से बने उत्पाद तैयार कर ऑनलाइन माध्यम से दूसरे राज्यों में भी बेच रही हैं। वित्त मंत्री ने इसे ग्रामीण महिलाओं के बढ़ते आर्थिक अवसरों का उदाहरण बताया।

उन्होंने पश्चिम बंगाल की सुष्मिता की कहानी भी साझा की। महामारी में पिता के निधन के बाद उनका पारिवारिक प्रिंटिंग कारोबार संकट में आ गया था। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत बिना गारंटी ऋण मिलने से उन्होंने कारोबार दोबारा शुरू किया। आज उनके यहां आठ लोग काम कर रहे हैं।

सरकारी योजनाओं से बदली बुनियादी सुविधाओं की तस्वीर

वित्त मंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण परिवारों को नल से पानी मिलने का दायरा 2019 के करीब 3 करोड़ से बढ़कर लगभग 16 करोड़ परिवारों तक पहुंच गया है।

जनधन और DBT से सीधे खातों में पहुंच रही मदद

सीतारमण के अनुसार, देश में 59 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले गए हैं। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रही है। इससे बिचौलियों की भूमिका कम करने और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में मदद मिली है।

वित्त मंत्री ने कहा कि गरीबी उन्मूलन के लिए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और वित्तीय सुविधाओं पर एक साथ काम करना जरूरी है। उनके मुताबिक, भारत अब केवल राहत देने के बजाय लोगों को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

भारत का Stealth Fighter Jet AMCA कौन बनाएगा? 3 कंपनियों की रेस, 2028 में पहली उड़ान का लक्ष्य

PM Balen Shah India Visit: भारत पहुंचे बालेन शाह, पीएम नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से किया स्वागत, देखें तस्वीरें

Bisleri का पानी 2 बार टेस्ट में फेल, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास; अब सभी आरोपों पर बिसलेरी ने दी सफाई

भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई दिशा! हैदराबाद हाउस में PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू

Jagadish Chandra Bose: कौन थे जगदीश चंद्र बोस? जिनके प्रयोगों ने दुनिया को दिखाई विज्ञान की नई राह