कर्नल सोफिया कुरैशी (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

India-Pakistan Ceasefire: कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा- पाकिस्तान फैला रहा है झूठ, भारत ने धार्मिक स्थानों को नहीं बनाया निशाना

कर्नल सोफिया ने कहा कि पाकिस्तान झूठ बोल रहा है कि उसने हमले से हमारे एस-400 और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया है। भारत ने मस्जिदों पर हमला नहीं किया है। भारत का निशाना सिर्फ पाकिस्तान के मिलिट्री बेस थे।

अक्षय साहू

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को सीजफायर का ऐलान हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप के बाद दोनों देश सीजफायर को लेकर सहमत हुए। इसकी जानकारी डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करके दी। ट्रंप के पोस्ट के बाद भारत सरकार ने भी सीजफायर की खबर की पुष्टि की। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। रक्षा मंत्रालय ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ झूठ फैला रहा है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारतीय सशस्त्र बलों ने धार्मिक स्थानों पर हमला किया है। ये पूरी तरह से झूठ है, भारत ने पाकिस्तान के किसी धार्मिक स्थान पर हमला नहीं किया।

झूठ फैला रहा पाक

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारतीय सशस्त्र बलों ने धार्मिक स्थानों पर हमला किया है। ये पूरी तरह से झूठ है, भारत ने पाकिस्तान के किसी धार्मिक स्थान पर हमला नहीं किया। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और भारत की सेना उसकी वैल्यूज की बहुत अच्छी झलक है। हमने उनके मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाया। भारत ने पाकिस्तान की एयरफील्ड स्कर्दू, जकूबाबाद, सरगोदा और बुलारी को बहुत नुकसान पहुंचाया।

कर्नल कुरैशी ने कहा, पाकिस्तान ने अपने जेएफ 17 से हमारे एस-400 और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया, ये बिल्कुल गलत है। उसका कहना है कि हमारी एयरफील्ड सिरसा, जम्मू,पठानकोट और भुज में हमला किया है, ये गलत है। हमारे चंडीगढ़ और ब्यास स्थित हथियार खाने पर हमला किया, यह बात भी गलत है। भारत की सभी मिलिट्री फैसिलिटीज पूरी तरह सुरक्षित हैं, इन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 महत्वपूर्ण बातें

  • भारत ने पाकिस्तान के किसी भी मस्जिद पर हमला नहीं किया। पाकिस्तान लगातार झूठ फैला रहा है कि भारत ने मस्जिदों पर हमला किया है।
  • पाकिस्तान झूठ बोल रहा है कि उसने हमले से हमारे एस-400 और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया है। यह पूरी तरह से झूठ है।
  • भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और भारत की सेना उसकी वैल्यूज की बहुत अच्छी झलक है। भारत ने सिर्फ पाकिस्तान के मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाया।
  • भारतीय आर्मी, नेवी और एयरफोर्स मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम पूरी तरह से तैयार और सतर्क हैं। पाकिस्तान की किसी भी हिमाकत को ताकत से जवाब दिया जा चुका है, आगे भी तनाव बढ़ाने की कोशिश की तो उन्हें निर्णायक जवाब दिया जाएगा।
  • भारत ने LoC के पास पाकिस्तान के कमांड एंड कंट्रोल लॉजिस्टिक इंस्टालेशन और उनके मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर्स को इतना नुकसान पहुंचाया कि पाकिस्तान की ऑफेंसिव और डिफेंसिव कैपेबिलिटी को नष्ट कर दिया गया।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला