केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (सोर्स: सोशल मीडिया) 
देश

Operation Sindoor: आंतकवाद की खुदेगी कब्र, अमित शाह बोले- भारत प्रतिबद्ध, सेना पर जताया गर्व

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार भारतीय नागरिकों पर किसी भी हमले का जवाब देने के लिए दृढ़ संकल्पित है। पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए बुधवार की रात पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह किया।

आकाश मसने

नई दिल्ली: पाकिस्तान के खिलाफ उसके आतंकी ढांचे पर किए गए सटीक हमलों के बाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार सुबह कहा कि भारत आतंकवाद को उसकी जड़ों से मिटाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पहलगाम में हुए भयावह आतंकवादी हमले के जवाब में 'ऑपरेशन सिंदूर' करने के लिए सेना की प्रशंसा की, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए।

पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए बुधवार की देर रात डेढ़ बजे के आसपास की गई भारतीय सेना की कार्रवाई में बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए कई आतंकियों के अड्डे को खत्म कर दिया है।

ऑपरेशन सिंदूर पर अमित शाह का पोस्ट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार भारतीय नागरिकों पर किसी भी हमले का जवाब देने के लिए दृढ़ संकल्पित है। शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की क्रूर हत्या का भारत का जवाब है। मोदी सरकार भारत और उसके लोगों पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए दृढ़ संकल्पित है। भारत आतंकवाद को उसकी जड़ों से मिटाने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।

राहुल गांधी ने भी की भारतीय सेना की प्रशंसा

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी पाकिस्तान में आतंकी ढांचे पर सटीक हमले करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के लिए भारतीय सेना की प्रशंसा की। "हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। 22 अप्रैल से ही तैयारी कर रही थी भारतीय सेना, जानिए एक-एक एक्शन और पाकिस्तान पर हमले की पूरी टाइम लाइन

देश एकजुट है: पवन खेड़ा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि "हमें अपनी सेना पर गर्व है। अगर कोई भारतीय नागरिकों को धमकाता है, तो उसका यही हश्र होगा। हमारी सेना ने फिर से यह साबित कर दिया है। 22 अप्रैल की रात को कांग्रेस ने कहा था कि हम सरकार के साथ खड़े रहेंगे। अगर कोई भारत को धमकाता है, तो हम सरकार के फैसले का समर्थन करेंगे। देश एकजुट है।"

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी

Sikkim Landslide: पश्चिम सिक्किम के रिंबी में भारी भूस्खलन, मडस्लाइड का खतरा

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम