मनमोहन सिंह (फोटो-सोशल मीडिया) 
देश

मौन रहकर मनमोहन सिंह ने 6 बार की पाकिस्तान पर स्ट्राइक, कांग्रेस ने दिखाए सबूत...मोदी ने 3 बार में ही लूटा मजमा

सर्जिकल स्ट्राइक पर शशि थरूर के बयान पर मचे घमासान के बीच कांग्रेस पार्टी ने नया खुलासा किया है। पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से यूपीए की सरकार में सीमा पार 6 बार स्ट्राइक करने का दावा किया है।

Saurabh Pal

नई दिल्लीः देश में पाकिस्तान पर स्ट्राइक को लेकर राजनीतिक शुरु हो गई है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पनामा में कहा कि 2015 में पहली बार भारतीय सेना ने Loc पार कर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। इस बयान पर पहली प्रतिक्रिया पूर्व सांसद उदित राज का आया। उन्होंने अपनी ही पार्टी के सांसद को भाजपा का सुपर प्रवक्ता करार दिया।

ऐसे में कह सकते हैं कि कांग्रेस में अंतर कलह शुरू हो गई, जो पार्टी के लिए ठीक नहीं है। अपनी ही पार्टी के नेताओं में शुरू हुई जुबानी जंग को खत्म करवाने की जगह इस आग को और हवा दी गई। पवन खेड़ा और जयराम रमेश ने उदित राज का समर्थन करते हुए शशि थरूर के बयान को सरासर गलत बताया। दोनों नेताओं ने दावा कि यूपीए के सरकार में भी स्ट्राइक्स हुई थीं।

पहली बार कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक करने का दावा किया

मौके की नजाकत को भांपते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के अलीपुर में कहा कि हमने पाकिस्तान को तीन बार घर में घुस कर मारा है। इतना ही उन्होंने कहा कि अभी ऑपरेशन सिंदूर जारी है। इससे पहले आतंकवाद के खिलाफ एक्शन न लेने की वजह से भाजपा पूर्व की यूपीए सरकार और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोसती रही है। लेकिन यूपीए की सरकार में सर्जिकल स्ट्राइक करने का दावा कांग्रेस की तरफ से कभी नहीं किया गया। अब थरूर का बयान आया तो कांग्रेस नेताओं ने यूपीए सरकार में हुए सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत देने लगे।

कांग्रेस ने 6 बार सर्जिकल स्ट्राइक का किया दावा

कांग्रेस पार्टी की आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की गई है, जिसमें मनमोहन सिंह के कार्यकाल में पाकिस्तान के अंदर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक्स का ब्यौरा दिया गया है। सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक यूपीए की सरकार में 2004 से 2014 तक कुल 6 बार भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन किया है। पोस्ट किस जगह ऑपरेशन किया गया और कब किया गया इसकी जानकारी दी गई है।

2015 में नहीं पहले भी सेना ने पार किया है एलओसी

इससे पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि कांग्रेस सरकार के दौरान भी सर्जिकल स्ट्राइक किए हैं। सबूत के तौर पर उन्होंने न्यूज चैनल की वीडियो क्लिप का लिंक दिया था। उन्होंने कहा कि शशि थरूर का यह बयान सरासर गतल है कि 2015 में नरेंद्र मोदी के शासनकाल में पहली बार सेना ने एलओसी पार किया था।

3 बार पीएम मोदी तो 6 बार मनमोहन सिंह ने करवाया स्ट्राइक

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि 2015 में पहली बार सेना सीमा पार सर्जिकल स्ट्राइक किया और इस बात को सार्वजनिक किया गया। इससे पहले किए ऑपरेशन को सार्वजनिक नहीं किए गए थे। ऐसा लगता है कि अब भाजपा और कांग्रेस में स्ट्राइक को लेकर कंपटीशन हो गया है। पीएम मोदी ने तीन बार स्ट्राइक किया तो इसके जवाब में कांग्रेस ने 6 बार स्ट्राइक का दावा किया है। हालांकि यह सत्य है कि तीन ही स्ट्राइक से पीएम मोदी ने मजमा लूट लिया है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत