Supreme Court March Live Updates: CJI सूर्यकांत के कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य नेताओं को सोमवार, 12 अक्टूबर को उनसे मिलने की अनुमति न देने के कारण कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च का ऐलान किया है। आज दोपहर 1.30 बजे राहुल गांधी मार्च की शुरुआत करेंगे। इससे पहले लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वे सुप्रीम कोर्ट जाकर याचिका दायर करेंगे। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर ऐलान किया था कि कल दिल्ली में देश के युवा शांतिपूर्ण विरोध के लिए सड़कों पर उतरे।
कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च से जुड़ी सभी ताजा और लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए बनें रहिए नवभारत लाइव के साथ...
दिल्ली में जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन के लिए तय जगह की सूची से हटाने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "अब हम हिमालय की चोटी पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे।"
INDIA ब्लॉक का विरोध मार्च में ममता बनर्जी के साथ TMC सांसद महुआ मोइत्रा भी पहुंची। महुआ मोइत्रा ने कहा, "हम सभी भारतीयों को न्याय दिलाने के लिए न्याय के केंद्र की ओर मार्च करने जा रहे हैं।"
दिल्ली में INDIA ब्लॉक का विरोध मार्च के दौरान INDIA ब्लॉक की बैठक से पहले कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के बाहर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
INDIA गठबंधन का विरोध मार्च के लिए लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी कॉन्स्टीट्यूशन क्लब पहुंचे। यहां से अब जल्द ही सुप्रीम कोर्ट मार्च की शुरुआत होगी।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी पार्टी के सांसदों के साथ कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया पहुंचीं। INDIA गठबंधन का विरोध मार्च को लेकर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "हम न्याय की मांग कर रहे हैं, और कुछ नहीं। यह लोगों के लिए, मानवता के लिए, न्याय के लिए है। हमें न्याय चाहिए और कुछ नहीं।"
केरल विधानसभा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव पारित कर दिया।
गुजरात के सूरत में CEC ज्ञानेश कुमार के मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सूरत में विरोध प्रदर्शन को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। लेकिन विरोध बढ़ने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्ञानेश कुमार की तकलीफ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि हम वही सवाल उठा रहे हैं जो दो चुनाव आयुक्तों ने पूछा था। ज्ञानेश कुमार इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं? ज्ञानेश कुमार, आपकी नींद उड़ गई है और हम आपको बख्शेंगे नहीं। हमें आपके अतीत और आपके भ्रष्टाचार के बारे में पता है, और हम इंतजार कर रहे हैं।"
प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की जानकारी दी। राहुल गांधी ने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष और मैंने CJI को पत्र लिखकर भारतीय लोकतंत्र की हत्या और चुनाव की निष्पक्षता को लेकर अपनी गहरी चिंता जताई। CJI ने हमें जवाब दिया और याचिका दायर करने का निर्देश दिया। आज, INDIA गठबंधन के नेता और मैं साथ मिलकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और यह याचिका दायर करेंगे।"
दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी वोट चोरी को लेकर बड़ा बयान दिया। राहुल गांधी ने कहा, "ठीक 50% पुलिसकर्मी हमसे कह रहे हैं कि हम जो कर रहे हैं वह सही है और हमें इसे जारी रखना चाहिए। पुलिस, ITBP, CRPF और भारत की जनता एक तरफ है, और दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजीत डोभाल, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के 4-5 सदस्य हैं जो 'वोट चोरी' और देश को हाईजैक करने में मदद कर रहे हैं। हम इस अंतर को बढ़ा रहे हैं।"
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "गृह मंत्रालय, दिल्ली पुलिस, CRPF और ITBP के अंदर सवाल उठ रहे हैं कि उनसे युवाओं को रोकने के लिए क्यों कहा जा रहा है, जबकि RSS सदस्यों को आजादी से घूमने दिया जा रहा है। BJP और RSS के गुंडे महिलाओं के साथ मारपीट कर रहे हैं।"
दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "हम चाहते हैं कि सड़कों पर 20,000 से 30,000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं। सरकार बहुत बड़ी गलती कर रही है, क्योंकि हम देश को दिखाना चाहते हैं कि मोदी जी ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा पक्की करना चाहते हैं। उन्हें जितनी ज्यादा सुरक्षा मिलेगी, हम आखिरकार उनके कंट्रोलर तक उतनी ही आसानी से पहुंच पाएंगे। हमें ऐसी खबरें मिल रही हैं कि पुलिसकर्मी परेशान हैं क्योंकि उन्हें युवाओं की पिटाई करने का आदेश दिया जा रहा है, जबकि RSS सदस्यों को खुली छूट देने के निर्देश दिए जा रहे हैं।"
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "दिल्ली में वोटों की चोरी के खिलाफ कई दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। सवाल यह है कि दिल्ली को जेल में क्यों बदल दिया गया है? लोगों को शहर में घुसने से रोका जा रहा है। उन्हें ट्रेनों और बसों में रोका जा रहा है और दिल्ली को एक किले में बदल दिया गया है।"
आज दोपहर 1.30 बजे राहुल गांधी मार्च की शुरुआत करेंगे। इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए राहुल गांधी निकल चुके है।