विपक्षी सांसद पहुंचे गांधी स्मृति (Image- Social Media) 
देश

यह देश गांधी का...छात्र आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरा विपक्ष, गांधी स्मृति पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

Opposition MPs at Gandhi Smriti: राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक के बाद विपक्षी नेता गांधी स्मृति पहुंचे। नेताओं ने NEET मुद्दे पर छात्रों के समर्थन और जवाबदेही की मांग दोहराई।

अर्पित शुक्ला

INDIA Alliance MPs at Gandhi Smriti: NEET पेपर लीक और छात्र आंदोलन के मुद्दे पर गुरुवार को कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक हुई। बैठक के बाद गठबंधन के नेता बस से गांधी स्मृति भवन पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रों के हितों की रक्षा और आंदोलन के दौरान प्रभावित छात्रों की स्मृति में प्रार्थना की।

गांधी स्मृति पहुंचने वालों में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, एनसीपी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले, राजद सांसद मीसा भारती समेत INDIA गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।

राहुल गांधी बोले- छात्र अकेले नहीं हैं

बैठक से पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर बताया था कि INDIA गठबंधन के सांसद और नेता शांतिपूर्ण तरीके से गांधी स्मृति जा रहे हैं। उन्होंने लिखा, "हम उन छात्रों को याद करने जा रहे हैं जिन्हें हमने खो दिया, उन बच्चों को जिन्हें NEET पेपर लीक के बाद अपनी जान देने के लिए मजबूर होना पड़ा और उन छात्रों के साथ खड़े होने जा रहे हैं जो न्याय और जवाबदेही की मांग करते हुए घायल हुए हैं। भारत के छात्र अकेले नहीं हैं। पूरा विपक्ष उनके साथ खड़ा है।"

'हम इंडिया गेट जाना चाहते थे'

गांधी स्मृति पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी सांसद पहले इंडिया गेट जाकर छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली।

उन्होंने कहा, "हमारे छात्र सड़कों पर हैं, इसलिए विपक्ष के सभी सांसद भी सड़कों पर उतरना चाहते थे। हमें इंडिया गेट जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद हमने गांधी स्मृति जाने का फैसला किया, लेकिन हमें रास्ते में भी रोक दिया गया। हमारा संदेश साफ है, हम छात्रों के साथ हैं।"

कांग्रेस का सरकार पर हमला

कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह सप्पल ने कहा कि देश महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलता है और छात्र भी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रख रहे हैं। उन्होंने कहा, "यह देश गांधी का है, गांधी के सिद्धांतों का है। छात्र भी उन्हीं मूल्यों के आधार पर शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं।"

CPI(M) ने लोकतंत्र पर जताई चिंता

सीपीआई(एम) सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा कि विपक्ष गांधी स्मृति के माध्यम से लोकतंत्र बचाने का संदेश देना चाहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रदर्शनकारियों से संवाद करने के बजाय दमनात्मक रवैया अपना रही है। ब्रिटास ने कहा कि देश को लोकतंत्र की जरूरत है, न कि सख्ती की।

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि छात्रों की आवाज सुनी जाए। मुद्दे पर चर्चा करने के बजाय सरकार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बचाव कर रही है और प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई कर रही है। NEET पेपर लीक और छात्र आंदोलन को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर दबाव बना रहा है, जबकि सरकार का कहना है कि वह इस विषय पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है।

अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में मौका देने पर हाई कोर्ट ने WFI से मांगा जवाब

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका