(डिज़ाइन फोटो) 
देश

MP समेत इन 6 राज्यों में हो सकती है भयंकर बारिश, जानें महाराष्ट्र के लिए IMD का अलर्ट

IMD ने आज 6 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुजरात के वडोदरा, सूरत, भरूच और आणंद जिलों में बुधवार को भारी बारिश हुई। वहीं यूपी में नेपाल से सटे 10 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। बिहार में मानसून फिलहाल कमजोर है।

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली: जहां इस समय देश में कहीं भारी बारिश तो कहीं गर्मी-उमस का मैसम है। वहीं आज यानी गुरुवार 25 जुलाई को भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 6 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने आज गुजरात और महाराष्ट्र में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है।

आज के मौसम की बात करें तो गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गोवा, कर्नाटक और ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। तो वहीं छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश की संभावना है।

महाराष्ट्र के मौसम को देखें तो यहां बीते कुछ दिनों से मॉनसून सक्रीय है, जिसके चलते कई हिस्सों में लगातार रुक रुककर मूसलाधार बारिश जारी है। इस भारी बारिश के चलते मुंबई, पुणे, नागपुर समेत राज्य के कई हिस्सों में आम जन-जीवन प्रभावित है। वहीं निचले इलाकों में जलभराव के चलते बाढ़ जैसे हालत भी बने हुए हैं।

इस बाबत IMD ने मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और कोंकण के तटीय इलाकों में बारिश जारी रहने की भविष्यवाणी जारी की है। वहीं राजधानी मुंबई और उपनगरों में आगामी शुक्रवार तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है और अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विशेषज्ञ के आज और शुक्रवार को मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगड में जमकर बारिश के आसार हैं। IMD ने मुंबई के लिए येलो अलर्ट, ठाणे पालघर के लिए ऑरेंज और रायगड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मॉनसून की बात करें तो महाराष्ट्र में जुलाई का महीना काफी अच्छा गुजर रहा है।

मौसम विभाग की मानें तो आगामी 26 जुलाई तक ओडिशा में 'बहुत भारी वर्षा' और 27 जुलाई और 28 जुलाई को 'छिटपुट भारी वर्षा' का पूर्वानुमान लगाया है। इसके साथ ही आगामी 27 और 28 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी वर्षा का भी अनुमान लगाया गया है।

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली घोषणा पत्र पारित, PM मोदी बोले- संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना है

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता

मातोश्री पहुंचीं DMK सांसद कनिमोझी! कांग्रेस से नाराजगी के कारण बदलेगा समीकरण? INDIA एलायंस में हलचल तेज

BRICS Summit: पीएम मोदी और वियतनामी पीएम की बैठक, डिफेंस, स्पेस और 25 बिलियन डॉलर के ट्रेड पर जोर