सांकेतिक तस्वीर (AI) 
देश

आज का मौसम: राजस्थान में होगी तबाही की बारिश, इन राज्यों को भी IMD ने किया अलर्ट

IMD Weather Update: देशभर में मानसून अपने पूरे शबाब पर है। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड, यूपी, हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना, बंगाल और राजस्थान में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अभिषेक सिंह

IMD Weather Update: देशभर में मानसून अपने पूरे शबाब पर है, कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है, दिल्ली में भी बारिश और धूप की लुकाछिपी चल रही है। यहाँ सुबह बारिश हो रही है, जबकि कुछ देर बाद धूप खिल जा रही है। भारतीय मौसम विभाग के ताज़ा अपडेट के अनुसार, आज भी यहाँ हालात ऐसे ही रहेंगे, जिसके लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है।

आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली में लोगों को इस पूरे हफ़्ते ऐसे ही मौसम का सामना करना पड़ेगा। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है, जबकि तेज़ हवाएँ चलने का अनुमान है। वहीं, उत्तराखंड, यूपी, हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना, बंगाल और राजस्थान में भी भारी बारिश के आसार हैं।

राजस्थान में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

राजस्थान में पिछले तीन दिन से जोरदार बारिश हो रही है। यहां आज भी कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में सवाई माधोपुर, राजसमंद, सीकर, सिरोही, बीकानेर, श्री गंगानगर, बूंदी, चूरू, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, सीकर, जोधपुर शामिल हैं। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

हिमाचल में होगी भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर शामिल हैं। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से आई बाढ़ से मची तबाही में अब तक 105 लोगों की मौत हो चुकी है। कई जगहों पर सड़कें अभी भी टूटी हुई हैं। कुल 199 सड़कें बंद हैं। फिलहाल इनकी मरम्मत का काम लगातार जारी है।

गुजरात-पंजाब के इन जिलों में होगी बारिश

गुजरात के भरूच, भावनगर, बनासकांठा, अमरेली, आणंद, अरावली, कच्छ, गांधीनगर में आज मध्यम बारिश की अनुमान है। IMD ने यहां पर येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। वहीं, बादलों की आवाजाही के बीच पंजाब में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मानसा, मोगा में बारिश जारी रहेगी।

उत्तर से दक्षिण तक होगी झमाझम

जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी आज बारिश का अनुमान है। इसके अलावा केरल के कन्नूर, वायनाड, कोझीकोड में भारी बारिश हो सकती है। तो वहीं, बेंगलुरु, मैसूर, बीदर, बेल्लारी, बीजापुर, चामराजनगर में हल्की बारिश होगी और बादल छाए रहेंगे।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन