भारी बारिश  सोर्स (AI)
देश

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

Heavy Rain In Country: देश के कई हिस्सों में लौटते हुए मानसून ने भारी बारिश से तबाही मचा दी है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कई राज्यों को चेतावनी जारी किया है। आप के राज्य में कैसा है, मौसम का मिजाज?

आशीष शुक्ला

IMD Issued Heavy Rain Warning: अमूमन देश में सितंबर महीने में इतनी बारिश नहीं होती थी, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज कुछ ऐसा बदला है कि देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति तक बन गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण ओडिशा और उससे सटे दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर बने भारी दबाव के प्रभाव से कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 25 सितंबर को छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई थी। इसके साथ ही गरज-चमक और तेज हवाओं का भी खतरा है। विभाग के अनुसार 26 और 27 सितंबर को भी राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रह सकती है।

UP, उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 25 और 26 सितंबर को बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई थी, जबकि 27 सितंबर को भी भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 से 27 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान है। उत्तराखंड में 26 सितंबर को अत्यंत भारी और 27 सितंबर को बहुत भारी बारिश की चेतावनी है।

हिमाचल और पश्चिम बंगाल में भी रहेगा मौसम का असर

हिमाचल प्रदेश में 26 सितंबर को भारी और 27 सितंबर को बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 25 सितंबर को बहुत भारी बारिश तथा 26 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ओडिशा में भी बारिश का असर

तटीय राज्य ओडिशा में 25 सितंबर को बहुत भारी बारिश का अलर्ट था, जबकि 26 सितंबर को भी भारी बारिश की संभावना है। इससे निचले इलाकों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर आवागमन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

आखिर क्यों बिगड़ा मौसम?

IMD की जारी सूचना के अनुसार बारिश की यह पहले उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के आसपास सक्रिय थी। यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए कमजोर हुआ है, लेकिन इसके प्रभाव से मध्य और पूर्वी भारत में भारी बारिश जारी है।

मौसम में इस बदलाव का प्रमुख कारण बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास बनी मौसम प्रणाली है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और कमजोर होने के बावजूद इसके अवशेषों से मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बनी हुई हैं।

लोगों को सतर्क रहने की अपील

बेमौसम बारिश को लेकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। गरज-चमक के समय खुले मैदान में जाने से बचने और स्थानीय प्रशासन व मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।

फिलहाल सितंबर के आखिरी दिनों में मानसून की विदाई के बीच बारिश का यह दौर कई राज्यों के लिए परेशानी बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती