प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो: सोशल मीडिया 
देश

IMD Triple Alert: तीन राज्यों में रेड अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने तीन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और कई राज्यों में ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया है।

प्रतीक पाण्डेय

Weather Alert: मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों तक मध्य, पूर्वी भारत, पश्चिमी तटीय क्षेत्र और घाट क्षेत्रों में मानसून के अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में अत्यंत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी करते हुए आईएमडी ने रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए हैं। रेड अलर्ट वाले राज्यों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

देश के कई राज्यों के लिए आने वाले कुछ दिन परेशानी भरे हो सकते हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी देने के साथ साथ लोगों को सतर्क रहने के लिए भी आगाह किया है। पहले से ही कई नदियां उफान पर हैं और देश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

इन राज्यों में जारी हुआ रेड अलर्ट

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र और कोंकण में आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कल यानी रविवार के लिए गुजरात, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई जा रही है। ओडिशा और झारखंड में भी तेज बारिश का सिलसिला बना रहेगा। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी भारी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है।

इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ऑरेंज अलर्ट की बात करें तो यह अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम, ओडिशा, झारखंड, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के साथ-साथ पूरे राजस्थान के लिए जारी किया गया है। इन राज्यों में तेज बारिश के साथ-साथ बिजली चमकने और तेज हवाओं के चलने की भी संभावना जताई गई है।

यूपी बिहार समेत इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी

बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, सिक्किम, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में भारी बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की है।

कम दबाव के क्षेत्र से भारी बारिश

IMD का मानें तो तटीय पश्चिम बंगाल, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश के पास एक लो प्रेशर बेल्ट सक्रिय है। इससे ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 26 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 26 और 27 जुलाई को और पूर्वी राजस्थान में 27 जुलाई को बहुत भारी बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा कल का मौसम

27 जुलाई को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी है। इसके साथ ही असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना जताई जा है। IMD ने लोगों को यात्रा करते समय सतर्क रहने, पानी भरे इलाकों में जाने से बचने और मौसम की आगामी जानकारी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान