चक्रवात (सौ. सोशल मीडिया) 
देश

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, इन राज्यों पर दिखेगा असर, जानिए दिल्ली, यूपी सहित अन्य राज्यों में मौसम का हाल

दिल्ली एनसीआर में आज मौसम साफ रह सकता है। हालांकि कुछ जगहों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं। आने वाले दो तीन दिनों तक दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आज राज्य में 34 डिग्री तक अधिकतम तापमान रहने के आसार हैं वहीं न्यूनतम तापमान 21 से 20 डिग्री तक रह सकता है।

प्रीति शर्मा

दिल्ली: भारत में मौसम का मिजाज दिन व दिन बदलता जा रहा है। कई राज्यों में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। जिसकी वजह से लोग शुरुआती ठंड और कोहरे का अहसास कर रहे हैं। हालांकि दिन के समय अच्छी धूप भी देखने को मिलती है और सुबह-शाम की ठंड लोगों को काफी अच्छी लग रही है। वहीं, आज यानी 22 अक्टूबर को देश के कई हिस्सों में हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। दिल्ली की बात करें तो यहां पर हवा प्रदूषित होने की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिवाली आने तक कई इलाकों में तापमान में अंतर देखा जा सकता है।

दिल्ली एनसीआर में आज मौसम साफ रह सकता है। हालांकि कुछ जगहों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं। आने वाले दो तीन दिनों तक दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आज राज्य में 34 डिग्री तक अधिकतम तापमान रहने के आसार हैं वहीं न्यूनतम तापमान 21 से 20 डिग्री तक रह सकता है।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती 'तूफान दाना' को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते 23 अक्टूबर को ओडिशा तट के पास बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की संभावना जताई गई है। चक्रवाती तूफान 24 अक्टूबर को उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट पर पुरी और सागर द्वीप समूह के बीच पहुंच सकता है। जिसकी वजह से पूर्व मध्य और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर पर विकसित कम दबाव का क्षेत्र आज तीव्र हो सकता है। दक्षिण बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में चक्रवाती तूफाल की वजह से बारिश के आसार जताए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

आज उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इसके अलावा कल भी राज्य में मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि 24 अक्टूबर को हल्की चमक के साथ काले बादल नजर आ सकते हैं। राज्य के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से 36 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया है। जिसके चलते दिन के समय गर्मी पड़ती है लेकिन रात के समय मौसम काफी सुहावना होने लगता है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार आज केरल, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तटीय कर्नाटक में बारिश होने के आसार हैं। जिसके चलते राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 23 अक्टूबर यानी कल केरल, तमिलनाडू, कर्नाटक, ओडिशा पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की वजह से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग