सुकुमा बम ब्लास्ट (सोर्स:- सोशल मीडिया) 
देश

छत्तीसगढ़ के आईईडी बम ब्लास्ट से मची अफरा तफरी, गाय चराने गई आदिवासी महिला की मौत

छत्तीसगढ़ के सुकुमा में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम के ब्लास्ट होने से एक आदिवासी महिला की मौत हो गई, वहीं आसपास के क्षेत्र में इस घटना के बाद हरकंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला गाय चराने के लिए जंगल की ओर गई थी, जिस दौरान बम के चपेट में आने के बाद ये हादसा हुआ।

शुभम पाठक

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुकुमा से एक बड़ खबर सामने आ रही है जहां आईईडी बम ब्लास्ट होने से आसपास के इलाके में हरकंप मच गया वहीं इस हादसे में एक आदिवासी महिला की मौत होने की खबर सामने आ रही है। महिला अपने घर से गाय चराने के लिए जंगल की ओर गई थी।

नक्सलियों द्वारा प्लांट लगाए गए बम के ब्लास्ट होने के बाद एक बड़ा धमामा हुआ जिसके बाद आसपास के क्षेत्र के लोग आवाज सुनकर भागते हुए आए जिस दौरान उन्होने देखा कि ब्लास्ट में एक महिला की मौत हो गई है।

नक्सलियों का हरकंप

छत्तिसगढ़ में आय दिन नक्सलियों का हमला बढ़ता जा रहा है, जहां एक बार फिर बम ब्लास्ट की खबर ने लोगों के मन में दहशत पैदा कर दी है। बात अगर इस ब्लास्ट में मरने वाली महिला की करें तो,महिला का नाम सुक्की बताया जा रहा है। सुक्की रविवार शाम 5 बजे गाय चराने के लिए घर से निकली थी। घर से जंगल जाने के लिए उसने पगडंडी का इस्तेमाल किया।

लेकिन उस अनजान महिला को नहीं पता था कि वह नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी बम की चपेट में आ जाएगी। वहां उपस्थित लोगों की माने तो बम के संपर्क में आते ही जोरदार धमाका हुआ और महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

इस भयावह हादसे के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने घटना स्थल का जायजा लिया। इसके साथ ही पुलिस ने घटना पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं हादसे में मृत महिला के शव को पुलिस ने अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

नक्सलियों ने किया था बम प्लांट

वहीं इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा दी गई जानकारी की माने तो धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई। लोग दहशत में विस्फोट स्थल पर पहुंचे और मामला समझा तो पाया कि धमाके में एक महिला की मौत हो गई है। जिसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जिसके बाद पता चला कि इस इलाके में नक्सलियों ने आईईडी बम लगाए थे। सुकमा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निखिल रेखा ने भी घटना की पुष्टि की है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना