मोहन भागवत सोर्स-सोशल मीडिया
देश

RSS पर प्रतिबंध की कोशिश के दौरान इब्राहिम ने किया था संघ का बचाव, मोहन भागवत ने सुनाया 1930 के दशक का किस्सा

Ibrahim defended RSS: मोहन भागवत सोमवार को नागपुर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड के नवनिर्मित सभागार के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने इब्राहिम नाम के एक व्यक्ति का जिक्र किया।

आशीष शुक्ला

Highlights:

  • इब्राहिम ने डॉ. हेडगेवार को बताया था अच्छा इंसान

  • संघ की 100 साल की यात्रा में स्वयंसेवक ही बने सबसे बड़ी पहचान

  • RSS पर प्रतिबंध की कोशिश के दौरान विधानसभा में इब्राहिम ने किया था संघ का बचाव

Rashtriya Swayamsevak Sangh History: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने 1930 के दशक की एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि जब तत्कालीन सेंट्रल प्रोविंस असेंबली में संघ पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की गई थी, तब उसके समर्थन में कोई स्वयंसेवक सामने नहीं आया था। उस समय इब्राहिम नाम के एक व्यक्ति ने विधानसभा में संघ का बचाव करते हुए उसे सांप्रदायिक संगठन मानने से इनकार किया था।

मोहन भागवत सोमवार को नागपुर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड के नवनिर्मित सभागार के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने संघ के शुरुआती दिनों का एक प्रसंग साझा करते हुए बताया कि उस समय RSS को बहुत कम लोग जानते थे। हालांकि, संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को लोग अच्छी तरह पहचानते थे।

इब्राहिम ने दिया था संघ के समर्थन में तर्क

भागवत के मुताबिक, जब सेंट्रल प्रोविंस की विधानसभा में संघ पर पहला प्रतिबंध लगाने का प्रयास हुआ, तब इब्राहिम नाम के व्यक्ति ने इसका विरोध किया था। उन्होंने तर्क दिया था कि RSS को बंद नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि यह सांप्रदायिक संगठन नहीं है।

भागवत ने इब्राहिम के बयान का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने कहा था कि जो लोग भारत को हिंदू राष्ट्र बताते हैं, उन्हें पागलखाने भेज देना चाहिए। हालांकि, उन्होंने डॉ. हेडगेवार को व्यक्तिगत रूप से जानने की बात कही और उन्हें एक अच्छा इंसान बताया था। इब्राहिम का तर्क था कि जब डॉ. हेडगेवार अच्छे व्यक्ति हैं, तो उनके संगठन को सांप्रदायिक नहीं कहा जा सकता।

स्वयंसेवक ही बने संघ की पहचान

RSS प्रमुख ने कहा कि जब संघ की स्थापना हुई थी, तब उसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी थी। उस समय डॉ. हेडगेवार की पहचान अधिक थी, लेकिन धीरे-धीरे स्वयंसेवक ही संघ की पहचान बन गए।

उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना के 100 साल बाद भी स्वयंसेवक ही संगठन की सबसे बड़ी पहचान हैं। उनके समर्पण और कार्यों से ही संघ की पहचान समाज में बनी हुई है।

प्रचारकों के जीवन पर लिखी जा रही किताब

कार्यक्रम में भागवत ने प्रचारकों के जीवन पर लिखी जा रही एक पुस्तक का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रचारकों के जीवन और उनके योगदान को दर्ज करने का उद्देश्य किसी तरह का भौतिक लाभ हासिल करना नहीं है, बल्कि उनके प्रति कृतज्ञता और स्नेह व्यक्त करना है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी प्रचारक ने कभी व्यक्तिगत लाभ की अपेक्षा नहीं की और न ही भविष्य में ऐसी कोई उम्मीद रखेगा। उनके अनुसार, प्रचारकों का जीवन त्याग, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का उदाहरण है।

Bank Holiday: इस हफ्ते पूरे 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें आज बैंक खुला है या नहीं

मणिपुर में जनगणना पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, अप्रैल 2027 तक बढ़ाई मियाद, सामने आई बड़ी वजह

जनवरी में 5 राज्यों में चुनाव संभव, नए साल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार