धर्मेंद्र कुमार  
देश

IAS अधिकारी धर्मेंद्र कुमार का दिल्ली से पुराना नाता, राष्ट्रीय राजधानी में इन पदों पर कर चुके हैं काम

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। उससे पहले IAS धर्मेंद्र कुमार को दिल्ली बुला लिया गया है। जिसका मतलब की अब उनपर जिम्मेदारी बढ़ने वाली है। एजीएमयूटी कैडर के 1989 बैच के सीनियर IAS अधिकारी को साल 2022 में अरुणाचल प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। 

शानू शर्मा

नई दिल्ली: गृहमंत्रालय की ओर से IAS धर्मेंद्र कुमार को दिल्ली सरकार का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। धर्मेंद्र कुमार 1 सितंबर से अपना पदभार संभालेंगे। इससे पहले वो अरुणाचल प्रदेश में कार्यरत थे। हालांकि इससे पहले भी धर्मेंद्र दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार का काम संभाल चुके हैं। उन्होंने दिल्ली में अर्बन डेवलपमेंट नगर निगम और रेवेन्यू जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली है।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की भी तैयारी है। उससे पहले धर्मेंद्र कुमार को दिल्ली बुलाने का मतलब उनपर जिम्मेदारी बढ़ने वाली है। एजीएमयूटी कैडर के 1989 बैच के सीनियर IAS अधिकारी को साल 2022 में अरुणाचल प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था।

दिल्ली के लिए पहले भी कर चुके हैं काम 

धर्मेंद्र कुमार अरुणाचल प्रदेश में नियुक्त होने से पहले दिल्ली नगर पालिका परिषद के चेयरपर्सन थे। इसके अलावा उन्होंने रेवेन्यू विभाग में डिविजनल कमिश्नर और सचिव के पद पर काम किया। इसके अलावा धर्मेंद्र कुमार अर्बन डेवलपमेंट और दिल्ली नगर निगम में भी अलग-अलग पदों को संभाल चुके हैं। उनके पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। जिसके बाद उन्होंने सिविल सविर्सेज में एंट्री ली थी।

यह भी पढ़ें-

नरेश कुमार का कार्यकाल खत्म 

बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान से पहले दिल्ली महासचिव के पद पर नरेश कुमार कार्यरत थे। जिनका कार्यकाल आज खत्म होने वाला है। इससे पहले उन्हें अपने पद पर दो बार सेवा विस्तार मिला है। हालांकि इस बार भी उम्मीद की जा रही थी कि एक बार और उन्हें सेवा विस्तार दिया जाएगा, लेकिन इस बार उन्हें यह मौका नहीं मिला। लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था, जो की आज खत्म होने वाला है।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव