IAF चीफ एपी सिंह (फोटो-सोशल मीडिया) 
देश

ऑपरेशन सिंदूर पर IAF चीफ एपी सिंह बोले- एक बार जो हमने कमिटमेंट कर दी, फिर अपनी भी नहीं सुनते

IAF चीफ अमर प्रीत सिंह गुरुवार को सीआईआई बिजनेस समिट कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरन ऑपरेशन सिंदूर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के लिए कह सकते हैं कि एक बार जो हमने कमिटमेंट कर दी, फिर अपनी भी नहीं सुनते।

अक्षय साहू

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह गुरुवार को सीआईआई बिजनेस समिट कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान एयर चीफ मार्शल ने ऑपरेशन सिंदूर पर बात की और इसे राष्ट्र की जीत बताया। IAF चीफ ने इस दौरान भारतीय सशस्त्र बलों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि एक बार जो हमने कमिटमेंट कर दी, उसके बाद हम अपनी भी नहीं सुनते।

सीआईआई समिट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान एयर चीफ मार्शल ने कहा कि सभी भारतीय बलों ने मिलकर इसे बहुत ही पेशेवर तरीके से अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि हमने हिंदुस्तान का कमिटमेंट दुनिया के सामने दोहराया है। प्राण जाए पर वचन न जाए, यही हमारा एकमात्र लक्ष्य है। हमें अब हमेशा तैयार रहना होगा भविष्य के लिए।

ऑपरेशन सिंदूर देश की जीत

उन्होंने कहा कि हम जिस ऑपरेशन सिंदूर कर रहेहैं,वह केवल सेना की जीत नहीं बल्कि पूरे देश की जीत है। मैं हर भारतीय का आभार व्यक्त करता हूं। मुझे यकीन है कि हर भारतीय इस जीत की उम्मीद कर रहा था। उन्होंने कहा कि जैसा कि बार-बार कहा जाता रहा है कि यह एक ऐसा ऑपरेशन था, जिसे सभी ने बहुत ही पेशेवर तरीके से अंजाम दिया, सभी एजेंसियां, सभी बल, हम सभी एक साथ आए और जब सच्चाई आपके साथ होती है, तो सब कुछ अपने आप हो जाता है।

उन्होंने कहा कि युद्ध जमीन पर हो या पानी में, वायु सेना हमेशा रहेगी। उन्होंने कहा, हम जो भी ऑपरेशन करते हैं, हम उसे वायु सेना के बिना नहीं कर सकते। मुझे लगता है कि इस ऑपरेशन के दौरान भी यह बहुत अच्छी तरह से साबित हुआ है। हम सिर्फ भारत में उत्पादन के बारे में बात नहीं कर सकते। हमें भारत में ही डिजाइनिंग और विकास शुरू करने की जरूरत है।

एक बार जो हमने कमिटमेंट कर दी, फिर अपनी भी नहीं सुनते

एयर चीफ मार्शल ने आगे कहा कि युद्ध हमने सम्पूर्ण राष्ट्र के अप्रोच पर जीता। इसमें सभी सेनाओं और एजेंसियों ने एक साथ मिलकर काम किया। हम भारतीय सेना के लिए कह सकते हैं कि एक बार जो हमने कमिटमेंट कर दी, फिर अपनी भी नहीं सुनते।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार