मल्लिकार्जुन खरगे का वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

हैदराबाद वाली परेशानी बर्बाद कर देगी...ओवैसी से डरे मल्लिकार्जुन खड़गे? सामने आया 'सीक्रेट' मैसेज वाला VIDEO

UP Assembly Elections: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जिसने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है।

अभिषेक सिंह

Mallikarjun Kharge Video: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जिसने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। कांग्रेस अध्यश्र ने संसद परिसर में पार्टी सांसद इमरान मसूद से कहते दिख रहे हैं कि हैदराबादी परेशानी को उत्तर प्रदेश में मत आने दो। यह खुद भी डूब जाएगी और हमें भी बर्बाद कर देगी।

मल्लिकार्जन खरगे और इमरान मसूद की बातचीत का यह वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया। सियासी गलियारों में इस वीडियो को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) और उसके मुखिया असदुद्दीन ओवैसी से जोड़ा जा रहा है। ओवैसी हैदराबाद के रहने वाले हैं और वहीं से सांसद भी हैं। AIMIM की नींव भी वहीं रखी गई थी।

वीडियो में क्या कुछ बोल रहे खड़गे?

वायरल वीडियो में मल्लिकार्जुन खड़गे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद से कहते दिख रहे हैं कि हैदराबादी परेशानी को उत्तर प्रदेश में मत घुसने देना। यह खुद डूब जाएगी और हमें भी बर्बाद कर देगी। उन्होंने कहा कि आप जानते हैं हैदराबाद तीन चीजों के लिए मशहूर है- एक शेरवानी, दूसरा बिरयानी और तीसरी परेशानी।

खड़गे ने सीधे तौर पर किसी का जिक्र नहीं किया लेकिन सियासत में दिलचस्पी रखने वालों की मानें तो वे असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी की बात कर रहे थे। लोगों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में ओवैसी और उनकी पार्टी की एंट्री से विपक्ष के वोटों का बंटवारा हो सकता है, जिसका खामियाजा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को भुगतना पड़ सकता है।

2022 में कर चुके हैं जोर-आजमाइश

गौतरलब है कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी साल 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में लड़ने का ऐलान कर चुकी है। AIMIM यहां 200 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी भी खुलेआम मंच से इसका ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि मिस्टर योगी! तैयार हो जाइये हम यूपी आ रहे हैं।

हालांकि, इससे पहले साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM जोर आजमाइश कर चुकी है। तब पार्टी ने यूपी की 95 सीटों पर चुनाव लड़ा और किसी भी सीट पर जमानत बचाने में कामयाब नहीं हो पाई थी।

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज

IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर अजय राय का राज्यपाल को पत्र बोले- ईमानदार अफसरों का मनोबल न टूटे