जयपुर एक्सप्रेस में लगी आग, फोटो (सो. सोशल मीडिया 
देश

हैदराबाद में धू-धू कर जल उठे ट्रेन के डिब्बे, जयपुर एक्सप्रेस में लगी भीषण आग; बाल-बाल बचे यात्री

Hyderabad Jaipur Express Train Fire: हैदराबाद के नामपल्ली स्टेशन पर जयपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के दो एसी कोचों में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे के समय कोच खाली थे।

अमन उपाध्याय

Hyderabad Jaipur Express Train Fire News In Hindi: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। हैदराबाद से जयपुर जाने वाली 'हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस' के दो एसी (AC) कोचों में अचानक भीषण आग लग गई।

इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, सबसे राहत की बात यह रही कि जिस समय यह आग लगी, उस वक्त कोच पूरी तरह खाली थे। जिसके कारण कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ।

रवाना होने से ठीक पहले भड़कीं लपटें

जानकारी के अनुसार, हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस (02731) शुक्रवार शाम करीब 7:00 बजे नामपल्ली स्टेशन से जयपुर के लिए रवाना होने वाली थी। ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर लगाया जा चुका था। शाम करीब 6:45 बजे रेलवे कर्मचारियों की नजर थ्री-टियर एसी कोच बी-1 (B1) और बी-2 (B2) से उठते धुएं पर पड़ी। देखते ही देखते धुएं ने भीषण आग का रूप ले लिया और आग की लपटें कोच के बाहर तक दिखाई देने लगीं।

फायर ब्रिगेड की मशक्कत

आग की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), स्टेशन प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें तुरंत हरकत में आ गईं। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फायर फाइटर्स ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे ट्रेन के अन्य डिब्बों तक फैलने से रोक दिया। एहतियात के तौर पर रेलवे अधिकारियों ने तुरंत प्रभावित कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया, ताकि बाकी ट्रेन सुरक्षित रह सके।

जांच के घेरे में हादसे की वजह

हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जांच में इस आग के पीछे 'तकनीकी खराबी' या 'शॉर्ट सर्किट' को मुख्य कारण माना जा रहा है, लेकिन अभी तक किसी निश्चित वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रेलवे और दमकल विभाग की तकनीकी टीमें जले हुए कोचों का बारीकी से निरीक्षण कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि सुरक्षा मानकों में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई थी।

टला बड़ा हादसा

अधिकारियों ने बताया कि यदि यह आग ट्रेन के चलने के दौरान लगती, तो परिणाम बेहद गंभीर हो सकते थे। चूंकि ट्रेन प्लेटफॉर्म पर थी और कोच में कोई यात्री सवार नहीं था, इसलिए एक बड़ा हादसा टल गया।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला