रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की फोटो। सोर्स: गूगल इंटरनेट।
देश

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

Rinku Singh Priya Saroj Love Story: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी चार दिसंबर को होगी। उनकी प्रेम कहानी कोविड काल में आईपीएल के दौरान शुरू हुई थी। जानिए पहली बातचीत से शादी तक कैसे।

अमन कुमार पाण्डेय

Highlights:

  • रिंकू सिंह ने बताया कि 2022 में आईपीएल के दौरान प्रिया सरोज की तस्वीर देखकर उन्हें प्यार हुआ।

  • प्रिया के फोटो लाइक करने के बाद रिंकू ने उन्हें मैसेज किया, फिर दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई।

  • सांसद बनने के बाद प्रिया की व्यस्तता बढ़ी, अब दोनों की ज्यादातर बातचीत रात में होती है।

Rinku Singh Priya Saroj Ki Shaadi Kab Hai: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी 4 दिसंबर को होनी है। दोनों की सगाई पिछले साल यानी 8 जून 2025 को हुई थी। शादी से पहले रिंकू सिंह ने अपनी लव स्टोरी को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि कैसे एक फैन पेज पर प्रिया की तस्वीर देखकर उन्हें पहली नजर में उनसे प्यार हो गया था। इसके बाद उन्होंने हिम्मत जुटाकर प्रिया को मैसेज किया और धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।

रिंकू सिंह ने न्यूज 24 से बातचीत में बताया कि उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत साल 2022 में कोविड महामारी के दौरान हुई थी। उस समय आईपीएल के मुकाबले मुंबई में खेले जा रहे थे। इसी दौरान उनके एक फैन पेज पर प्रिया सरोज की तस्वीर पोस्ट की गई थी। बताया जाता है कि यह तस्वीर उनके गांव में मतदान से जुड़ी थी। रिंकू की नजर जब इस फोटो पर पड़ी तो उन्हें प्रिया पसंद आ गईं। उन्होंने महसूस किया कि प्रिया उनके लिए एक परफेक्ट जीवनसाथी हो सकती हैं।

रिंकू सिंह को पहले मैसेज करने में हो रही थी झिझक

रिंकू ने बताया कि प्रिया की तस्वीर देखने के बाद वह उनसे संपर्क करना चाहते थे, लेकिन शुरुआत में मैसेज भेजने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। हालांकि, जब उन्होंने देखा कि प्रिया उनकी तस्वीरों को लाइक कर रही हैं तो उन्हें बातचीत शुरू करने का मौका मिल गया। इसके बाद रिंकू ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।

कुछ ही हफ्तों में यह बातचीत रोजाना होने लगी। रिंकू ने बताया कि क्रिकेट मैचों से पहले भी दोनों बात किया करते थे। इसी दौरान उन्हें महसूस होने लगा कि वह प्रिया से प्यार करने लगे हैं। इस तरह सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

प्रिया सरोज के सांसद बनने के बाद कम हो गई दोनों की बातचीत

रिंकू सिंह ने बताया कि जब प्रिया सरोज साल 2024 में सांसद बनीं तो उन्हें काफी खुशी हुई। वह उनके सामाजिक कार्यों और लोगों की मदद करने के जज्बे की तारीफ करते हैं। हालांकि, सांसद बनने के बाद दोनों के बीच बातचीत पहले के मुकाबले कम हो गई है।

रिंकू के मुताबिक, प्रिया अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों से मिलती हैं, गांव जाती हैं और संसद की जिम्मेदारियां निभाती हैं। उनका दिन काफी व्यस्त रहता है। ऐसे में दोनों को अब ज्यादातर रात में ही बातचीत करने का समय मिल पाता है।

रिंकू ने कहा कि प्रिया की जिम्मेदारियों को वह समझते हैं। यही वजह है कि बातचीत कम होने के बावजूद उनके रिश्ते में समझ और भरोसा बना हुआ है। अब दोनों 4 दिसंबर को शादी करके अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं।

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद

भारतीय सेना में ब्रिगेडियर का पद खत्म? कर्नल से सीधे बनेंगे मेजर जनरल; जानें कारण

Heavy Rain Alert: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 145 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चक्रवाती तूफान सक्रिय

डीजल निर्यात शुल्क में 2.5 रुपये की बढ़ोतरी, ATF भी हुआ महंगा, नई दरें इस तारीख से होंगी लागू