प्रतीकात्मक तस्वीर  
देश

दिल्ली में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना

सूर्यकांत तिवारी

नई दिल्ली: आज सुबह यानी रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के कई हिस्सों में बारिश (rain) के बाद मौसम सुहावना हो गया है। दिल्ली के कई इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली हैं।  मौसम सुहावना होने से दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बताया जा रहा है कि आगमी कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। फ़िलहाल इसे मानसून की बारिश नहीं कहा जा रहा है। 

बता दें कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान किया था। लेकिन ऐसा न ही हुआ। दिल्ली-NCR के लोगों की जन नींद से आंख खुली तो बारिश हो रही थी।अभी भी कई हिस्सों में बारिश हो रही है। दरअसल देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाके में सुबह-सुबह झमाझम बारिश (Delhi-NCR Rain) शुरू हो गई है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1665171077566447616

इस बार गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। मई के आखिरी हफ्ते में कुछ दिनों तक लगातार बारिश और बूंदाबांदी ने दिल्ली का मौसम खुशनुमा बना रखा था। दिल्ली ही नहीं यूपी सहित पूरे उत्तर बी भारत में बारिश हुई थी। हालांकि IMD ने इस सप्ताह तापमान बढ़ने की उम्मीद जताई है। 

पंचकूला के स्कूल में खौफनाक घटना, KG की बच्ची को बेरहमी से पीटा; बेहोश होने पर भी नहीं रुका हमला, VIDEO

Punjab Election 2027: AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित; भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे चुनाव

दिवाली के पीक सीजन में व्यापारियों का फूटा गुस्सा; अब दिल्ली चलो मार्च में जुटेंगे अखिलेश और ममता भी

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली पर सस्पेंस, CTI ने अखिलेश-ममता-उद्धव समेत नेताओं से की तारीख बदलने की मांग

सरदार पटेल ने 1,218 दिन में कैसे किया असंभव काम? राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले अमित शाह, दिलाई शपथ