File photo  
देश

आफत की बारिश! यूपी-पंजाब समेत 4 राज्यों में 89 लोगों की मौत

अगर यूपी की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे हो रही बारिश की वजह से10 लोगों की मौत हो गई।

साक्षी सिंह

नई दिल्ली: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। एक ओर जहां दिल्ली में  यमुना नदी के पानी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाके डूब गए। वहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल और हरियाणा में आसमानी आफत से अबतक 89 लोगों की

 जान जा चुकी है। इसमें से 55 लोगों की मौत पंजाब और हरियाणा में हुई है। जिसमें से पंजाब में 29 और हरियाणा में 26 लोगों की मौत हुई है। हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में  अब तक 24 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। यही नहीं पंजाब के 14 और हरियाणा के 13 जिले बाढ‍़ की बारिश से प्रभावित हुए हैं।

अगर यूपी की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे हो रही बारिश की वजह से10 लोगों की मौत हो गई। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक पिछले 24 घंटों में रामपुर में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं बलिया, महोबा और ललितपुर जिलों में बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई और सुल्तानपुर में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हरियाणा में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा शनिवार को पंजाब के मनसा जिले में घग्गर नदी के बांध में दरारें आ गईं। जिसके वजह से हरियाणा की सीमा से लगे कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

एक अधिकारियों ने कहा कि घग्गर में पहली दरार बुढलाडा में चांदपुरा बांध के पास तटबंध में और दूसरी सरदुलगढ़ क्षेत्र के रोरकी गांव में हुई है। कई गांवों में बाढ़ को रोकने के लिए दरारों को भरने का काम चल रहा है। जिला प्रशासन ने कहा कि गांवों में बाढ़ का पानी घुसने की स्थिति में ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO