ग्वालियर में ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला (सोर्स- सोशल मीडिया)
देश

ग्वालियर में दुर्गाष्टमी पर बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत

Gwalior Truck Accident Navratri: ग्वालियर में दुर्गाष्टमी पर शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में 13 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर है।

अक्षय साहू

Highlights:

  • ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास अनियंत्रित ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया।

  • हादसे में 13 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर है।

  • घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई गई है।

  • पुलिस के मुताबिक, ट्रक ने बैरिकेड तोड़कर मंदिर के गेट को टक्कर मारी।

Gwalior Sheetla Mata Temple Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नवरात्रि की दुर्गाष्टमी के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तड़के शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को एक अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। घटना में 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हुए हैं। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, धान से लदे ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। ट्रक मंदिर का गेट तोड़ते हुए वहां मौजूद श्रद्धालुओं के ऊपर चढ़ गया।

ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह ने हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है। घायलों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जो घटना के समय ड्यूटी पर तैनात थे। बताया गया है कि मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर ढलान है। पुलिस ने रात करीब डेढ़ बजे ट्रक को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन वाहन बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ गया। इसके बाद ट्रक मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से टकराया और वहां मौजूद श्रद्धालुओं को कुचलता चला गया।

कोलकाता में भी दुर्गा पंडाल में हादसा 

इससे पहले सप्तमी के दिन कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे। अब ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए ट्रक हादसे में 13 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

अनियंत्रित ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला

हादसे की जानकारी देते हुए ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान के मीडियो को बताया कि रात करीब 1:30 बजे सूचना मिली थी कि छिनोर की तरफ से शीतला माता मंदिर की ओर आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया है। वाहन लगातार बाईं ओर मुड़ता जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस और अन्य वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया।

कलेक्टर ने कहा कि दुर्घटना में 13 लोगों की जान गई है, जबकि करीब 29 लोग घायल हुए हैं। नवरात्रि के दौरान इस सड़क पर स्टॉपर और पुलिस चेक-पॉइंट भी लगाया गया था। इसके बावजूद ट्रक वहां तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।

तकनीकी खराबी की जांच में जुटी टीम

ट्रक में आई तकनीकी खराबी का पता लगाने के लिए आरटीओ की टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वाहन में क्या खराबी आई थी और वह अचानक बाईं ओर क्यों मुड़ने लगा। वहीं, घायलों के बेहतर इलाज के लिए सीटी स्कैन और एक्स-रे समेत जरूरी जांचें कराई जा रही हैं।

रात करीब 1 बजे हुआ हादसा

एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, दुर्घटना रात करीब 1 बजे हुई थी। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी का दावा है कि ट्रक में क्षमता से अधिक सामान लदा हुआ था। अचानक अनियंत्रित होकर आए ट्रक ने कुछ दुकानों और वहां मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में प्रत्यक्षदर्शी का भाई भी घायल हुआ है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ था।

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Kolkata Pandal Stampede: हादसे के बाद अमित शाह ने स्थगित किए बंगाल के सभी कार्यक्रम, घायलों से करेंगे मुलाकात

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा: 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख किया मुआवजे का ऐलान

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत