नायाब सैनी-गुरमीत राम रहीम 
देश

गुरमीत राम रहीम पर फिर उमड़ा हरियाणा सरकार का प्यार! फिर मिली परोल, गुप-चुप तरीके से जेल से निकल कर पहुंच रहे सिरसा

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर एक बार फिर सैनी प्रशासन मैहरबान हुआ है, जी हां , उन्हें एक बार फिर से पैरोल मिल गई है। आज हरियाण प्रशासन ने सुबह 5:26 मिनट पर उन्हें गुप-चुप तरीके से जेल से बाहर निकाला है।

राहुल गोस्वामी

हरियाणा: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर एक बार फिर सैनी प्रशासन मैहरबान हुआ है, जी हां , उन्हें एक बार फिर से पैरोल मिल गई है। आज हरियाण प्रशासन ने सुबह 5:26 मिनट पर उन्हें गुप-चुप तरीके से जेल से बाहर निकाला है।माना जा रहा है इस बार गुरमीत रामरहीम सिरसा स्थित डेरे में रहेंगे। 2017 के बाद से देखा जाए तो गुरमीत रामरहीम 12वीं बार जेल से बाहर आए हैं।

आज कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें जेल से बाहर निकाला गया। मिली जानकारी के मुताबिक, हनीप्रीत खुद सिरसा प्रमुख डेरा प्रमुख राम राम रहीम को डेरे की दो गाड़ियों के साथ लेने जेल पहुंची थी। इस दौरान सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे। कहा जा रहा है कि इस बार वो बागपत के बरनावा नहीं, सिरसा डेरे में जा रहे हैं। वहीं सजा होने के बाद पहली बार सिरसा डेरे में जाने की गुरमीत राम रहीम को इजाजत मिली है। साल 2017 में सजा सुनाए जाने के बाद से वह सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय नहीं जा पाए।

jपता हो कि, राम रहीम 2017 में अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के मामले में 20 साल कारावास की सजा काट रहा है। राम रहीम को ऐसे समय में पैरोल दी गई है जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान होने हैं। डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय सिरसा में है। इसके हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में समर्थक हैं।

जानकारी हो कि, बीते साल 2024 को गुरमीत राम रहीम ने इमरजेंसी परोल की मांग की थी। जिसके बाद बीते 30 सितंबर को निर्वाचन आयोग ने 3 शर्तों के साथ परोल को मंजूरी भी दे दी थी। हालांकि इस परोल की मंजूरी देते समय यह शर्त भी रखी गई थी कि डेरा प्रमुख जेल से बाहर आने के बाद हरियाणा में दौरा नहीं करेगें। वह चुनाव के दौरान किसी भी राजनीतिक गतिविधि में भाग नहीं लेंगें और सोशल मीडिया में भी चुनाव से संबंधित किसी गतिविधि में शामिल नहीं होंगें।

इस तरह देखा जाए तो राम रहीम को साल 2017 से अब तक 12 बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है। इसे लेकर कई बार राज्य सरकारों के कार्यों पर भी सवाल उठ चुके हैं। हालांकि इन सब से इतर अब एक बार फिर से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख जेल से बाहर आ चुकें हैं।

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया

Delhi CJP Protest LIVE: 50 हजार के बॉन्ड पर छोड़े गए CJP नेता, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें

अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को राहत, मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद किया रिहा, जाएंगे जंतर-मंतर?

Jantar Mantar Protest: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ठेंगा दिखा गए प्रशासन? अवमानना की याचिका पर स्पेशल सुनवाई