प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया 
देश

ऑलटाइम हाई पर सोना चांदी, ₹2,244 मंहगी हुई पीली धातु तो सिल्वर ने भी लगाई दौड़, क्या और बढ़ेंगे भाव?

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 13 अक्टूबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1,23,769 पर पहुंच गया। चांदी ₹1,52,700 प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई, दोनों ऑलटाइम हाई पर हैं।

प्रतीक पाण्डेय

Gold-Silver Price Today: पुष्य नक्षत्र से एक दिन पहले यानी 13 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों ने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर को छू लिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम में ₹2,244 की वृद्धि हुई। वहीं, चांदी की कीमत एक दिन में ₹8,625 बढ़कर ₹1,52,700 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

13 अक्टूबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर ₹1,23,769 हो गई। इससे ठीक एक दिन पहले यह ₹1,21,525 पर था। इस तरह सोने के दाम में ₹2,244 का उछाल आया है। चांदी की कीमतों में एक दिन में ₹8,625 की बढ़ोतरी हुई है। इस वृद्धि के साथ चांदी का भाव ₹1,52,700 प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। यह बढ़ोतरी त्योहारों का सीजन शुरू होने के समय दर्ज की गई है।

साल भर में सोना-चांदी ने दिखाए कड़े तेवर

इस साल 31 दिसंबर 2024 से लेकर अब तक सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त इजाफा हुआ है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹76,162 था, जो अब ₹1,23,769 हो गया है। इस दौरान सोने की कीमत में ₹47,607 की वृद्धि हुई है। चांदी का भाव भी इस अवधि में ₹87,108 बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत ₹86,017 थी, जो अब ₹1,52,700 हो गई है।

सोने और चांदी में तेजी के प्रमुख कारण

सोने की कीमतों में भारी तेजी के तीन बड़े कारण बताए गए हैं: 1. फेस्टिव सीजन डिमांड: दिवाली और धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है, जिससे बायिंग इंटरेस्ट मजबूत हुआ है। 2. जियोपॉलिटिकल टेंशन: मिडिल ईस्ट में बढ़ती उथल-पुथल, ट्रेड वॉर की चिंताएं और अमेरिका की नीतियों को लेकर अनिश्चितता के चलते निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में देख रहे हैं। 3. केंद्रीय बैंकों की खरीदारी: दुनियाभर के बड़े केंद्रीय बैंक डॉलर पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से लगातार अपने खजाने में सोने का हिस्सा बढ़ा रहे हैं। चांदी की कीमतों में उछाल के लिए तीन प्रमुख कारक जिम्मेदार हैं: 1. सोने की तरह ही त्योहारों की वजह से चांदी की मांग बढ़ी है। 2. रुपए की कमजोरी के कारण भी चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। 3. इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर पैनल जैसे उद्योगों में चांदी की औद्योगिक मांग में तेजी आई है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, औद्योगिक मांग और ग्लोबल स्तर पर सप्लाई कम होने की वजह से चांदी में बढ़त देखने को मिल रही है। भविष्य की दरें और निवेश के विकल्प

क्या अभी और मंहगा होगा सोना

भविष्य में सोने की दरें और भी ऊंची जा सकती हैं। गोल्डमैन सैक्स की हालिया रिपोर्ट में अगले साल तक सोने के लिए $5000 प्रति औंस का लक्ष्य रखा गया है। यह मौजूदा एक्सचेंज रेट के हिसाब से लगभग ₹1,55,000 प्रति 10 ग्राम होगा। वहीं, ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल के डायरेक्टर संदीप रायचुरा ने सोने का भाव ₹1,44,000 प्रति 10 ग्राम तक जाने की बात कही है।

केडिया एडवाइजरी डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया है कि सोना इस साल करीब 60% बढ़ चुका है, इसलिए शॉर्ट टर्म में तेजी की उम्मीद कम है और मुनाफा वसूली हो सकती है। हालांकि, उन्होंने लॉन्ग टर्म के लिए निवेश को फायदेमंद बताया है।

निवेश के लिए ईटीएफ का भी है ऑप्शन

अगर आप धनतेरस पर निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो पारंपरिक गहनों या सिक्कों की जगह गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETFs) एक शानदार ऑप्शन हो सकते हैं। टॉप-6 गोल्ड ETFs ने 2025 में अब तक 66% से ज्यादा रिटर्न दिया है। सोना खरीदते समय हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदने की सलाह दी जाती है। खरीदारी के दिन सोने का सही वजन और कीमत कई सोर्सेज (जैसे IBJA की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करनी चाहिए।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज