मल्लिकार्जुन खड़गे, गौरव वल्लभ (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

'मटन खिलाने वाले को खड़गे ने 2 बार भेजा राज्यसभा', गौरव वल्लभ बोले- PA पॉलिटिक्स से परेशान होकर छोड़ दी कांग्रेस

पूर्व कांग्रेसी और फायर ब्रांड प्रवक्ता जो अब भाजपा में हैं, गौरव वल्लभ का एक इंटरव्यू आया है। इस इटरव्यू में उन्होंने कांग्रेस के वर्किंग कल्चर को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं।

Saurabh Pal

नई दिल्लीः पूर्व कांग्रेसी और फायर ब्रांड प्रवक्ता जो अब भाजपा में हैं, गौरव वल्लभ का एक इंटरव्यू आया है। इस इटरव्यू में उन्होंने कांग्रेस के वर्किंग कल्चर को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। इसके साथ उन्होंने कुछ कांग्रेस नेताओं को पीए कहा है। हालांकि उन्होंने नाम किसी का नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा कांग्रेस संगठन मंत्री केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश जैसे नेताओं की तरफ था।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी में चाटुकारिता हावी हो चुकी है। इतना ही नहीं उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है। गौरव ने बिना नाम लिए कहा कि  कांग्रेस पार्टी में एक नेता को सिर्फ इसलिए दो बार राज्यसभा में भेजा गया, क्योंकि उसे पता है कि पुरानी दिल्ली में सबसे अच्छा मटन कहां मिलता है।

मटन खिलाकर कौन गया राज्यसभा?

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को मटन खाना बहुत पसंद है और वो नेता अच्छा मटन खिलाकर दूसरी बार राज्यसभा का सांसद बन गया है। आगे उन्होंने कहा कि मटन कहां अच्छा मिलता है इसकी जानकारी का राजनीतिक में क्या काम है। पत्रकार आदेश रावल ने जब नेता का नाम पूछा तो उन्होंने नाम लेने से मना कर दिया। उसके बाद आदेश रावल स्वयं हालही में जम्मू कश्मीर के प्रभारी बनाए गए राज्यसभा सांसद नासिर हुसैन का नाम लिया।

कांग्रेस छोड़ने का गौरव ने बताया असली कारण

पत्रकार आदेश रावल के साथ एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान गौरव वल्लभ ने कांग्रेस पार्टी के पतन और अपने इस्तीफे को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कांग्रेस में 'पीए कल्चर' हावी होने की बात भी कही है। साथ ही उन्होंने परिवारवाद और भेदभाव के गंभीर आरोप लगाए हैं। गौरव वल्लभ कांग्रेस पार्टी से 2 बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन दोनों बार उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद गौरव की मंशा थी कि उन्हें राज्यसभा के जरिए संसद में भेजा जाए। जानकारों का मानना है कि राज्यसभा न भेजे जाने से नाराज गौरव वल्लभ भाजपा में चले गए।

खड़गे को अध्यक्ष बनवाने गौरव निभाई थी अहम भूमिका

बता दें कि गौरव वल्लभ की कांग्रेस अच्छे प्रवाक्ताओं में गिनती होती थी। इतना ही नहीं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के करीबियों में से उन्हें एक माना जाता है। जब कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव हो रहा था तब गौरव वल्लभ खड़गे के साथ उनके हेलिकॉप्टर में वोट मांगने जाते थे।

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग