ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (सौजन्य सोशल मीडिया) 
देश

रईसी के अंतिम संस्कार में भारत से उपराष्ट्रपति धनखड़ हो सकते हैं शामिल

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के अंतिम संस्कार में भारत के प्रतिनिधि के तौर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के शामिल होने की संभावना है।हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से रईसी और उनके दल के लोगों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सोमवार को मृत्यु हो गई थी।

रीना पंवार

नयी दिल्ली : ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के अंतिम संस्कार में भारत के प्रतिनिधि के तौर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के शामिल होने की संभावना है। हालांकि इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है।

ईरान में कोहरे वाले पहाड़ी क्षेत्र में जब ईरानी राष्ट्रपति का दल रविवार को अजरबैजान-ईरान सीमा पर एक इलाके की यात्रा से लौट रहा था और तबरीज शहर की ओर जा रहा था तब हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से रईसी और उनके दल के लोगों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सोमवार को मृत्यु हो गई थी।

ईरानी राष्ट्रपति के अंतिम संस्कार में उपराष्ट्रपति धनखड़ के बुधवार को ईरान रवाना होने की संभावना है। रईसी के सम्मान में मंगलवार को पूरे भारत में एक दिवसीय राजकीय शोक मनाया जा रहा है।

घटना को लेकर ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से के कोहरे वाले पहाड़ी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ घंटों बाद राष्ट्रपति रईसी, देश के विदेश मंत्री और कई अन्य अधिकारी सोमवार को मृत पाए गए थे। रईसी 63 वर्ष के थे और उनका दल रविवार को अजरबैजान-ईरान सीमा पर एक इलाके की यात्रा से लौटने के बाद तबरीज शहर की ओर जा रहा था।

Delhi Protest: कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर दिल्ली पुलिस को अदालत ने किया तलब, अगली सुनवाई 15 अक्टूबर तक टली

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें