प्रतीकात्मक तस्वीर  
देश

आज है दुनिया के लिए सबसे सुहानी रात, आसमान में होगा अद्भुत चमकीले चांद का दीदार, जानें भारत में कब दिखेगा फुल स्नो मून

मृणाल पाठक

आज यानी 16 फरवरी बुधवार को दुनिया के लिए एक ऐसा मौका है, जो वर्षों बाद मिलता है। दरअसल, आज आसमान में चांद (Moon) अपने सबसे चमकीले रूप में दिखाई देगा। आज की रात चांद का 100 प्रतिशत भाग प्रकाशमान होगा, जिसे देखना अपने आप में रोमांचक होगा। दुनियाभर के खगोलविद भी इस खगोलीय घटना को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस चाँद को 'फुल स्नो मून' (Full Snow Moon) का कहा जाता है। 

कैसे देखें 'फुल स्नो मून'? 

रॉयल ऑब्जर्वेटरी ग्रीनविच के डॉक्टर ग्रेग ब्रॉन ने बताया है कि, 'अगर बादल ना हो तो चांद को देखने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। लेकिन, अगर कोई चांद की कुछ और गहराइयों में जाना चाहता है तो उनके लिए 'यह रात के समय आसमान में आसानी से दिखने वाली सबसे चमकीली वस्तु होगी, जो बिना सहायता के आंखों से ही पूरी तरह से दिखाई देगी। हालांकि, दूरबीन या एक छोटे टेलीस्कोप की मदद से आप इसे और भी ज़्यादा आसानी से देख सकते हैं।'

भारत में किस समय होगा चमकीले चांद का दीदार? 

ब्रिटेन के खगोलविदों ने बताया है कि, इस 'फुल स्नो मून' का पूरा दीदार 4:56 पीएम जीएमटी बताया है। यानी भारतीय समय के मुताबिक आप सबसे चमकीले चांद का दीदार रात 10 बजकर 26 मिनट पर कर सकेंगे। हालांकि, चाँद की चमक गुरुवार को यह कम होकर भी 99.7 फीसदी रह जाएगी। इस चमकीले चाँद को आप लगातार तीन दिन तक देख सकते हैं। 

स्नो मून' और हंगर मून क्यों कहते हैं? 

वैसे तो पूर्णिमा हर 29।5 दिनों के बाद आता है, लेकिन फरवरी में होने वाले पूर्णिमा को 'स्नो मून' के नाम से जाना जाता है। दरअसल, दुनिया के कई क्षेत्रों में यह अक्सर ऐसे समय में आता है, जब भारी बर्फबारी होती है। इसके अलावा 'फुल स्नो मून' को पारंपरिक रूप से 'हंगर मून' के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि शिकार के लिए साल के इस समय में परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रहती हैं। 

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां