कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश (फाइल फोटो) 
देश

Murder: कर्नाटक के पूर्व डीजीपी की हत्या! अपने ही घर में मिली लहू से लथपथ लाश, पत्नी पर रुकी शक की सुई

आपको बता दें कि ओम प्रकाश 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। पुलिस को शक है कि उनकी पत्नी पल्लवी ने हत्या की है। इस संबंध में पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ जारी है।

अभिषेक सिंह

बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश का शव बेंगलुरु स्थित उनके घर में मिला है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि जिस जगह पर उनका शव मिला, वहां फर्श पर हर जगह खून फैला हुआ था। इस बीच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ओम प्रकाश 2015 से 2017 तक कर्नाटक के डीजीपी रहे थे। शुरुआती जांच में पुलिस को यह हत्या का मामला लग रहा है।

आपको बता दें कि ओम प्रकाश 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। पुलिस को शक है कि उनकी पत्नी पल्लवी ने हत्या की है। इस संबंध में पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ जारी है। पूर्व डीजीपी के शव पर चाकू के घाव के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में पुलिस ने कहा कि उनकी मौत स्वाभाविक नहीं लगती और हालात संदिग्ध हैं।

पुलिस कर रही हत्या की जांच

पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। बेंगलुरु सिटी पुलिस का कहना है कि घटना के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है, ताकि मौत के कारणों की पुष्टि हो सके।

खून से लथपथ मिला शव

ओमप्रकाश का शव रविवार दोपहर बेंगलुरु में जिस घर में रह रहा था, वहां मिला। शुरुआती जांच में पता चला है कि उस समय घर में उसकी पत्नी और बेटी मौजूद थी। शव पर चोट के निशान थे, जिससे साफ पता चलता है कि यह हत्या का मामला है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पत्नी ने खुद ही पुलिस को फोन कर हत्या की जानकारी दी, लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चंपारण, बिहार से थे ओमप्रकाश

68 वर्षीय ओमप्रकाश 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और बिहार के चंपारण जिले के मूल निवासी थे। उन्होंने भूविज्ञान में एमएससी किया था। 1 मार्च 2015 को उन्हें कर्नाटक का डीजीपी नियुक्त किया गया था। अपने करियर में उन्होंने एक सख्त और ईमानदार अधिकारी की छवि बनाई थी।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज