File Photo 
देश

ED ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को किया गिरफ्तार

किर्तेश ढोबले

 नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति मामले से जुड़े धन शोधन के आरोपों को लेकर गिरफ्तार किया। सूत्रों  ने यह जानकारी दी। 

सूत्रों ने बताया कि, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से तिहाड़ जेल में पूछताछ के बाद उन्हें शराब नीति मामले में गिरफ्तार कर लिया है। 

https://twitter.com/ANI/status/1633823129012441088

20 मार्च तक न्यायिक हिरासत 

गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 26 फरवरी को दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितता के आरोप में गिरफ्तार किया था और सोमवार को अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।  जैन को पिछले साल प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन के मामले में गिरफ्तार किया था। दोनों ने हाल में मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। 

मंगलवार को भी ईडी ने कि थी पूछताछ  

दिल्ली शराब मामले में आप नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम दिल्ली की तिहाड़ जेल पहुंची थी।  इससे पहले मंगलवार को भी ईडी की टीम ने करीब 6 घंटे तक जेल में ही सिसोदिया से सवाल जवाब किए थे। बता दें कि  ED शराब नीति में घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है।  

आप का आरोप, प्रशासन ने किया ख़ारिज 

बीते दिन आप ने आरोप लगाया था कि सिसोदिया को “विपश्यना सेल” तक पहुंच से वंचित कर दिया गया और उन्हें अन्य खूंखार अपराधियों के साथ तिहाड़ जेल में रखा गया।  हालांकि, जेल के अधिकारी की और से इस बात को खारिज किया था  और कहा था कि,  सिसोदिया की सुरक्षा के लिए जेल नियमों के मुताबिक सभी इंतजाम किए गए हैं। अधिकारी ने बताया था कि, मनीष सिसोदिया को उनकी सुरक्षा के लिए अलग वार्ड सौंपा गया है। CJ-1 के वार्ड में, जहां उसे रखा गया है, कम से कम ऐसे कैदी हैं जो गैंगस्टर नहीं हैं और जेल में अच्छा व्यवहार करते हैं।

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास

CM फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, नासिक सिंहस्थ कुंभ ध्वजारोहण का दिया न्यौता

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी