Pic : Ani 
देश

गुजरात के प्लाइवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

दामिनी सिंह

गुजरात : गुजरात (Gujrat) से आज सुबह प्लाइवुड फैक्ट्री में भीषण आग लगने (Fire in Plywood Factory) का मामला सामने आया है। यह आग गुजरात के खेड़ा में लगी है। बताया जा रहा है कि आग की खबर सुबह 5 बजे के बाद मिली। हालांकि, आग कि खबर मिलते ही मौके पर पानी की टंकियां और 2 फायर टेंडर उपलब्ध कराए गए। जिसके बाद अब आग पर काबू पा लिया गया है। 

ANi के रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले को लेकर खेड़ा के मुख्य अग्निशमन अधीक्षक दीक्षित पटेल ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे नडियाद फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम में कॉल आया कि स्वास्तिक प्लाइवुड फैक्ट्री में आग लगी है। सूचना के बाद हम 2 वाटर टैंक और फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंचे। यहां आकर हमने और 2 गाड़ियां मंगाई। अभी आग पर काबू पा लिया गया है। 

गौरतलब है कि प्लाइवुड फैक्ट्री में लगी इस भीषण आग में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। तो वहीं ऐसा ही एक मामला कंबोडिया (Cambodia) से सामने आया है। जहां पर पोइपेट के ग्रैंड डायमंड सिटी होटल में आग इतनी भड़क गई कि पूरा होटल आग का गोला बन गया है।

वहां भीषण आग की लपटें उठ रहीं हैं। अब तक इस आगजनी में 10 लोगों की मौत हो गई है। तो वहीं 30 से अधिक लोगों गंभीर रूप से घायल हुए है। फिलहाल, रेस्क्यू (Rescue) जारी है।

साहसी युवती को तोड़ दिया, निशा कुमारी की मौत से झारखंड में आक्रोश, CBI जांच की मांग, हेमंत सरकार बनी तमाशबीन

E20 पेट्रोल में 31.2% तक इथेनॉल, कर्नाटक की लैब जांच में बड़ा खुलासा, 5 में से 4 पेट्रोल पंप फेल, घटा माइलेज!

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार, अब भारत लाने की तैयारी

आईटीआई प्रिंसिपल के फ्लैट से विजिलेंस को मिले और 5.16 लाख रुपये, 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए थे

ठाणे से झारखंड का 10 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, 10 दिनों से ठाकुरली में छिपा बैठा था आरोपी