तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में बम विस्फोट (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
देश

Tamil Nadu Blast: तमिलनाडु की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो लोगों की गई जान

तमिलनाडु के एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक पटाखा की फैक्ट्री में विस्फोट होने के कारण दो लोगों की जान चली गई। स्थानिय पुलिस ने बताया कि विस्फोट के बाद फैक्ट्री का मालिक फरार हो गया है।

शुभम पाठक

चेन्नई: तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आज यानी रविवार (25 अगस्त) को नाथम की एक पटाखा बनाने वाली फैक्टरी में विस्फोट हो गया। इस हादसे में दो लोगों की जान जाने की खबर सामने आ रही है।

स्थानिय पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना नाथम के पास हुई। घटना के बाद से फैक्टरी का मालिक फरार है। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि अभी तक इस घटना में मारे गए दोनों लोगों की पहचान नहीं हो पाई है और विस्फोट के पीछे का सही कारण भी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मिली जानकारी के अनुसार पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मारे गए दोनों लोगों के  शवों को पोस्टमार्टम के लिए डिंडीगुल सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे के बाद नाथम पुलिस के एसएचओ ने मामला दर्ज करते हुए बताया कि पुलिस सेल्वम का पता लगा रही है और पता लगा रही है कि उसके पास पटाखा फैक्ट्री चलाने का उचित लाइसेंस है या नहीं।

देश का सबसे बड़ा पटाखा केंद्र

जानकारी के लिए बता दें कि इस हादसे के बाद जिला कलेक्टर एपी महाभारती और पुलिस अधीक्षक के स्टालिन ने घटनास्थल का दौरा किया और मयिलादुथुराई के अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु का विरुधुनगर जिला देश में पटाखा निर्माण का सबसे बड़ा केंद्र है। विरुधुनगर जिले का शिवकाशी तमिलनाडु में पटाखा उद्योग का केंद्र है।

जहां डिंडीगुल और राज्य के अन्य आसपास के जिलों में कुछ पटाखा कारखाने हैं। तमिलनाडु के पटाखा उद्योग का सालाना कारोबार 6,000 करोड़ रुपये का है और यह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब एक लाख लोगों को रोजगार देता है।

मध्य एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, जानें पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा क्यों है अहम

न्यूयॉर्क में गूंजा गीता का संदेश, मोहन भागवत बोले- कृष्ण चेतना में छिपा दुनिया के संकटों का समाधान

Weather Alert: यूपी-बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना