ANI Photos 
देश

ठाणे में एकनाथ शिंदे के समर्थकों ने संजय राउत का पुतला फूंका; बागी विधायक बोले- गुवाहाटी पहुंचेंगे और दो विधायक

शुभम सोनडवले

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में सियासी घटनाक्रम गहराता ही जा रहा है। शिवसेना के बागी विधायकों के नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) मोर्चे पर डटे हुए हैं। उधर, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, संजय राउत और आदित्य ठाकरे ने भी तेवर दिखाए हैं। इस बीच, ठाणे में शिंदे के समर्थकों ने संजय राउत के बयान का जमकर विरोध करते हुए उनका पुतला फूंका है।

गुवाहाटी में 40 विधायक जिंदा लाश हैं: राउत

मुंबई में संवाददाताओं से बात करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि, "गुवाहाटी में 40 विधायक जिंदा लाश हैं, उनकी आत्माएं मर चुकी हैं। उनके शरीर वापस आने पर पोस्टमार्टम के लिए सीधे विधानसभा भेजे जाएंगे। उन्हें पता है कि यहां जो आग लगी है उसका क्या हो सकता है।"

https://twitter.com/ANI/status/1541080445168668672

शिंदे खेमे में 51 विधायक! 

उधर, शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने कहा कि, "एक से दो विधायक और आएंगे और हमारे साथ जुड़ेंगे। उनके समर्थन और अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ हमारी संख्या 51 हो जाएगी। हम 3-4 दिनों में किसी निर्णय पर पहुंचेंगे जिसके बाद हम सीधे महाराष्ट्र वापस जाएंगे।"

https://twitter.com/ANI/status/1541075013649825792

केसरकर ने कहा, "एकनाथ शिंदे खेमे के विधायक किसी भी समय महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना करने के लिए तैयार हैं, लेकिन पहले एकनाथ शिंदे समूह को मान्यता दी जानी चाहिए। हम महाविकास अघाड़ी सरकार के साथ नहीं जाएंगे।"

भारतीय सेना में ब्रिगेडियर का पद खत्म? कर्नल से सीधे बनेंगे मेजर जनरल; जानें कारण

Heavy Rain Alert: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 145 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चक्रवाती तूफान सक्रिय

डीजल निर्यात शुल्क में 2.5 रुपये की बढ़ोतरी, ATF भी हुआ महंगा, नई दरें इस तारीख से होंगी लागू

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए