सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

मणिकम टैगोर से राजा वड़िंग तक...लोकसभा में बहाल हुए ये 8 सांसद, जानें इन पर क्यों गिरी थी सस्पेंशन की गाज?

Parliament Budget Session: पार्लियामेंट के बजट सत्रझ के दूसरे चरण में मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आठ विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द कर दिया है। इन सांसदों को 3 फरवरी को सस्पेंड किया गया था।

अभिषेक सिंह

Eight Opposition MP Suspension Revoke: पार्लियामेंट के बजट सत्रझ के दूसरे चरण में मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आठ विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द कर दिया है। कांग्रेस सांसद के सुरेश ने लोकसभा स्पीकर से आठ विपक्षी सदस्यों का संस्पेंशन खत्म करने की मांग की थी।

कांग्रेस सांसद के अनुरोध के बाद लोकसभा ने मंगलवार को सभी आठ विपक्षी सदस्यों का निलंबन रद्द कर दिया। गौरतलब है कि इन सांसदों को पार्लियामेंट के बजट सत्र के पहले चरण में सदन की अवमानना के मामले में निलंबित किया गया था।

के सुरेश ने आचरण पर जताया खेद

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सोमवार को सभी पार्टियों के नेताओं की एक बैठक बुलाई, जिसमें विपक्ष के आठ सदस्यों का निलंबन रद्द करने पर आम सहमति बनी। सदन में कांग्रेस के मुख्य सचेतक के सुरेश ने पीठासीन अधिकारी से निलंबन रद्द करने का अनुरोध किया और विपक्षी सदस्यों के आचरण पर खेद भी व्यक्त किया।

किरेन रिजिजू ने पेश किया प्रस्ताव

इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन में निलंबन हटाने का प्रस्ताव पेश किया, जिसे सदन ने ध्वनि मत से मंजूरी दे दी। किरेन रिजिजू ने लोकसभा में आठ सांसदों का निलंबन रद्द करने का प्रस्ताव पेश किया। इसके बाद सदन में इस प्रस्ताव पर मतदान हुआ। प्रस्ताव पारित होने के बाद सभी आठ सांसदों का निलंबन रद्द कर दिया गया।

स्पीकर ओम बिरला ने क्या कुछ कहा?

विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द होने पर टिप्पणी करते हुए स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि कल एक लंबी चर्चा हुई थी। सभी पार्टियों ने सदन की गरिमा और परंपराओं को बनाए रखने में योगदान देने का संकल्प लिया। मैं सभी सदस्यों से अनुरोध करता हूं कि वे AI जनरेटेड इमेजेस का उपयोग न करें। मैंने बुलेटिन में भी इस अनुरोध को दोहराया है।

3 फरवरी को निलंबित किए गए 8 MP

आपको बता दें कि संसद के बजट सत्र के पहले चरण के दौरान 3 फरवरी को विपक्ष के आठ सांसदों को सदन की अवमानना ​​के आरोप में सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था। इन सांसदों ने वेल में घुसकर पीठासीन अधिकारी की ओर कागज फेंके थे।

निलंबित सांसदों में कांग्रेस के सदस्य मणिकम टैगोर, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडेन, डीन कुरियाकोस, प्रशांत पाडोले और किरण कुमार रेड्डी, तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के एस. वेंकटेशन शामिल थे। अपने निलंबन के बाद से ये सांसद उन दिनों संसद के मकर द्वार पर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट