देश

रोहित पवार के बाद मुंबई की पूर्व महापौर पेडणेकर ED ने भेजा नोटिस, 25 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

किर्तेश ढोबले

मुंबई: कोविड-19 महामारी (Covid-19) के दौरान बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) द्वारा शवों को रखने के लिए बैग की खरीद में कथित घोटाले की जांच के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिवसेना (यूबीटी) नेता और मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर (Kishori Pednekar) को 25 जनवरी को तलब किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह दूसरी बार है जब जांच एजेंसी ने पेडणेकर को पूछताछ के लिए बुलाया है। अधिकारी ने कहा कि वह पिछले साल नवंबर में ईडी के सामने पेश हुई थीं। उन्होंने कहा कि एजेंसी कोविड​​-19 से जान गंवाने वालों के लिए शव रखने के बैग की खरीद में धन शोधन में पेडणेकर की कथित भूमिका के बारे में उनसे पूछताछ करना चाहती है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पेडणेकर और बीएमसी के दो अधिकारियों पर मामला दर्ज किया था, जिन्होंने शव रखने के बैग की खरीद में अनियमितता का आरोप लगाया था। ईडी की जांच ईओडब्ल्यू की प्राथमिकी पर आधारित है।

(एजेंसी)

तमिलनाडु में विपक्षी गठबंधन का नया नाम, कांग्रेस-MDMK-VCK समेत दलों ने बनाई रणनीति, CM विजय चुने गए नेता

अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में मौका देने पर हाई कोर्ट ने WFI से मांगा जवाब

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं