मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन Source- AI
देश

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

Congress Protest Live: मुख्य चनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लखनऊ में विरोध प्रदर्शन के दौरान यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

अर्पित शुक्ला

Gyanesh Kumar Controversy Live Updates: चुनाव आयोग में मतभेद के खुलासे के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस आज चुनाव आयोग के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पूरे देश में चुनाव आयोग कार्यालयों तक विरोध मार्च निकाल रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के लिए गए सभी फैसलों और वोटर लिस्ट में बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग में मनमानी कर रहे हैं और दो अन्य आयुक्तों की बात नहीं सुन रहे हैं। कांग्रेस का ये आरोप इंडियन एक्सप्रेस में छपी उस खबर के बाद आया है जिसमें कहा गया है कि पिछले 10 महीनों में 14 बार दोनों चुनाव आयुक्तों ने आयोग के फैसलों पर आपत्ति जताई है।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल हुई है। याचिका में SIR के दौरान 13 करोड़ नाम हटाने की SIT जांच, मूल Form-6 बहाल करने और कार्रवाई की मांग की गई है।

बॉम्बे हाईकोर्ट में SIR के खिलाफ 2 याचिकाएं

महाराष्ट्र की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को चुनौती देते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में दो याचिकाएं दाखिल की गई हैं। इन याचिकाओं में SIR की संवैधानिक वैधता, उसकी प्रक्रिया तथा उसके क्रियान्वयन के तौर-तरीकों पर आपत्तियां उठाई गई हैं।

जंतर-मंतर पर AISA का प्रदर्शन

जंतर मंतर पर AISA की नेहा बोरा द्वारा प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। इसे रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर भारी सुरक्षा बल तैनात किया है। प्रदर्शनकारियों को बसों में बैठाकर ले जाया गया। पुलिस ने दीपांकर भट्टाचार्य और प्रशांत भूषण को हिरासत में ले लिया।

पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पटना में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने हिरासत में लिया

मुख्य चनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लखनऊ में विरोध प्रदर्शन के दौरान यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती

चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन