Earthquake 
देश

सिक्किम में भूकंप के झटके से हिली धरती, बिहार से पश्चिम बंगाल तक महसूस किए गए झटके

सिक्किम में आज सुबह की शुरुआत भूकंप के झटके साथ हुई, जहां आज सुबह 6:57 बजे सिक्किम में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बात अगर भूकंप के झटके की तीव्रता की करें तो रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई।

शुभम पाठक

गंगटोक:  सिक्किम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आज यानी शुक्रवार के सुबह की शुरूआत भूकंप के झटके के साथ हुई। शुक्रवार सुबह 6:57 बजे सिक्किम में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। हलांकि अभी तक इस झटके से किसी भी प्रकार की जान-माल की क्षति होने की खबर सामने नहीं आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके का असर सिक्कम में ज्यादा देखा गया लेकिन इसके झटके बिहार में भी महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के काफी करीब बताया जा रहा है।  ऐसे में इसका असर भारत में पश्चिम बंगाल और बिहार में महसूस किया गया। वहीं, नेपाल और भूटान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप जांच केंद्र ने दी जानकारी

भूकंप केंद्र के द्वारा दी गई जानकारी की माने तो सिक्किम में आज सुबह आएं भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी। इस कारण जान-माल का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। लेकिन ऐसे पहाड़ी क्षेत्रों में बरसात के मौसम में भूकंप आने पर मुख्य रूप से भूस्खलन का खतरा अधिक हो जाता है। जो कि एक बड़ी तबाही के तौर पर साबित होता है।

क्यों आते है भूकंप?

इन दिनों लगातार रूप से देश दुनिया में कई सारी प्रकृतिक आपदाओं की घटना सामने आ रही है, जिसमें एक बड़ी आपदा के तौर पर भूकंप है जिससे सैकड़ों घर एक साथ प्रभावित हो जाते है। चलिए अब आपको बताते है कि आखिर भूकंप के झटके आते कैसे है? रअसल, हमारी धरती के अंदर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स अपनी जगह पर स्थिर रहती हैं। हालांकि, कभी-कभी समुद्र तल या दरार बन जाती है। इस वजह से धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं।

दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, परिसीमन बिल पास कराने की तैयारी!

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

कांग्रेस का चलो दिल्ली कार्यक्रम टला, 26 नवंबर के लिए नया प्लान; अब क्या करने जा रहे राहुल गांधी?

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO