Photo: ISRO 
देश

चांद की सतह पर चंद्रयान-3 के उतरने का बेसब्री से इंतजार, जानिए देश के नेताओं ने क्या कहा?

साक्षी सिंह

नई दिल्ली/ मुंबई: चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 Mission) 14 जुलाई 2023 को लॉन्च हुआ था, जिसके बाद कल यानी 23 अगस्त को चांद की सतह पर लैंड करेगा। इसरो के मुताबिक  चंद्रयान-3 मिशन 23 अगस्त की शाम शाम 6:04 बजे की जाएगी। जैसे- जैसे ये तारीख और समय नजदीक आ रहा है। भारतीयों की दिल की धड़कन तेज हो रही हैं। भारतीय वैज्ञानिकों के इस प्रयास को सफल होते पूरा देश देखना चाहता है। इसके साथ ही अलग- अलग राजनितिक दलों के नेताओं को भी इस पल का बेसब्री से इंतजार है, जब चंद्रयान-3 मिशन चांद की सतह पर उतरेगा। आइये जानते हैं कि चंद्रयान-3  के सफल लैंडिग के लिए देश के नेताओं ने क्या कहा?

सुनहरे अक्षरों में लिखी जाएगी तारीख: PM  मोदी 
चंद्रयान-3 मिशन जब लॉन्च हुआ था, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दौरे पर गए थे। चंद्रयान-3 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के स्पेस सेंटर से शुक्रवार दोपहर 2.35 बजे लॉन्च किया गया था तब पीएम मोदी ने कहा था कि चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक शानदार चैप्टर की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि भारत के हर व्यक्ति के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर ले जाते हुए ऊंचाइयों को छू रहा है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनके उत्साह और प्रतिभा को सलाम करता हूँ। वहीं  पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 के लॉन्च से पहले ट्वीट कर कहा था कि भारत के स्पेस सेक्टर के क्षेत्र में 14 जुलाई 2023 की तारीख़ सुनहरे अक्षरों में लिखी जाएगी।

चंद्रयान- 3 के लैंडिग के पहले देश के दूसरे नेताओं ने ये कहा-

भारत के विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने इतिहास रचा है: ज्योतिरादित्य सिंधिया 
चंद्रयान- 3 मिशन पर केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कहा कि भारत के विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने इतिहास रचा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है और अब हमारा प्रयास है कि चांद पर भी तिरंगा फहराए। 

इस महान पल का इंतजार कर रहे हैं: कांग्रेस नेता हरीश रावत 
चंद्रयान-3 मिशन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत (Harish Rawat) ने कहा कि देश के साथ हम भी इस महान पल का इंतजार कर रहे हैं और भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का सपना पूरा हो और इससे मानवता का कल्याण हो। इस समय हमें दूरदर्शी पंडित जवाहरलाल नेहरू को भी याद करना चाहिए जिन्होंने इसरो की स्थापना की और आज की उपलब्धियों की नींव रखी। 

देश के लिए बेहद खुशी का पल है: सीएम केजरीवाल 
चंद्रयान-3 मिशन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि यह देश के लिए बेहद खुशी का पल है कि चंद्रयान-3 कल लैंडिंग करेगा। मैं ईश्वर से इसकी सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना करता हूं। पूरा देश इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

भारत के लिए गर्व की बात है: UP के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या 
चंद्रयान-3 मिशन पर भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि ये भारत के लिए गर्व की बात है। हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि चंद्रयान-3 लैंडिंग प्रक्रिया के आखिरी चरण में है। पूरा देश प्रार्थना कर रहा है, मेरा दृढ़ विश्वास है कि प्रार्थनाएं परिणाम दिखाएंगी और चंद्रयान-3 चंद्रमा पर तिरंगा फहराने में सफल होगा।

देश के लिए बहुत बड़ी बात, राजनीति नहीं होनी चाहिए: संजय राउत
चंद्रयान 3 मिशन पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि यह देश के लिए बहुत बड़ी बात है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। वर्षों तक हमारे वैज्ञानिकों ने इस परियोजना पर बहुत मेहनत की है। वे सभी सराहना के पात्र हैं...चाहे वह कांग्रेस सरकार हो या भाजपा, हमारा कर्तव्य वैज्ञानिकों का समर्थन करना है। 

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?