एमको स्टालिन (Image- Social Media) 
देश

बिखर गया इंडिया गठबंधन? DMK ने 8 जून को होने वाली बैठक से किया किनारा, कांग्रेस पर लगाया विश्वासघास का आरोप

INDIA Bloc Meeting: डीएमके ने आठ जून को नई दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा न लेने का फैसला किया है। डीएमके ने कांग्रेस पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया है।

अर्पित शुक्ला

DMK to Skip INDIA Bloc Meeting: इंडिया गठबंधन में एकबार फिर बड़ी दरार देखने को मिल रही है। डीएमके ने आठ जून को नई दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा न लेने का फैसला किया है। डीएमके ने कांग्रेस पर तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के बाद विश्वासघात करने का आरोप लगाया है।

डीएमके ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए विश्वासघात से उनके कैडर को गहरा आघात लगा है। डीएमके का कहना है कि उनकी भावना का सम्मान करते हुए, डीएमके इंडिया गठबंधन की उस बैठक में शामिल नहीं होगी जिस बैठक में कांग्रेस पार्टी भाग लेगी।

बैठक से दूरी लेकिन आवाज उठाना जारी रहेगा

वहीं, डीएमके भले इस बैठक में उपस्थित नहीं होगी, लेकिन पार्टी ने साफ किया है कि वो राष्ट्र के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाना जारी रखेगी। इंडिया गठबंधन में शामिल अन्य दलों द्वारा उठाए जाने वाले राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर डीएमके हमेशा की तरह अपनी बात रखेगी। इस फैसले से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है और इसका आगामी राजनीतिक समीकरणों पर भी असर पड़ सकता है।

ममता बनर्जी होंगी शामिल

इस बीच ऐसी माना जा रही है कि पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के इस महत्वपूर्ण विपक्षी बैठक में शामिल हो सकते हैं है, जबकि TMC में इन दिनों आंतरिक उथल-पुथल मची हुई है और उसके अधिकांश विधायक नेतृत्व के खिलाफ बागी हो रहे हैं। ममता बनर्जी द्वारा टीएमसी नेताओं पर हुए हमलों का मुद्दा उठाने और इस मामले पर इंडिया ब्लॉक के घटक दलों से समर्थन मांगने की भी संभावना है।

कौन-कौन से नेता लेंगे हिस्सा?

खबरों के अनुसार, इस बैठक में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के शामिल होने की संभावना है।

किस मुद्दे पर होगी चर्चा?

बता दें कि आम आदमी पार्टी पहले ही सार्वजनिक रूप से इंडिया ब्लॉक से अपनी दूरी बना चुकी है और उसके इस बैठक में शामिल होने की उम्मीद नहीं है। खबरों के अनुसार, इस बैठक को विभिन्न राज्यों में बदलते राजनीतिक समीकरणों और हालिया चुनाव में मिली हार के बाद गठबंधन के भीतर नई चिंताओं के बीच विपक्षी दलों के बीच समन्वय को गहरा करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर