डी के शिवकुमार कर्नाटक सीएम (सोर्स सोशल मीडिया)  
देश

कर्नाटक में नई जिम्मेदारी लेने के लिए डीके शिवकुमार तैयार, देशभर से मिल रही हैं बधाइयां

Karnataka Politics: कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर कर्नाटक के साथ साथ केरल और महाराष्ट्र काँग्रेस के साथ विपक्षी नेताओं ने भी बधाई दी है। इसके साथ उम्मीद भी जताई है।

वंदना शर्मा

DK Shiva Kumar Karnataka CM: कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर कर्नाटक के साथ साथ केरल और महाराष्ट्र कांग्रेस के साथ विपक्षी नेताओं ने भी बधाई दी है। इसके साथ उम्मीद भी जताई है कि जनता के लिए अच्छा काम करेंगे। अखिल भारतीय महिला महासचिव सौम्या रेड्डी ने सभी नए मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि हम सब बहुत उत्साहित है और मैंने डीके शिवकुमार को बचपन से देखा है। मैं उन्हे और हम सभी की बधाई देना चाहूंगी। जनता के आशीर्वाद से हम 2028 में भी हम सत्ता में वापस आएंगे।

कांग्रेस सांसद प्रियंका जारकीहोली ने कहा कि हम उन्हें बधाई देते है लेकिन हम सबको सिद्दारमैया को भी नहीं भूलना चाहिये। उन्होंने तीन वर्षों तक सुशासन दिया है। हम उन्हें भी शुभकामनाएं देते है और नए मुख्यमंत्री के साथ उनके मार्गदर्शन में कार्य कारण चाहेंगे। राज्य के लिए उनकी नई नीतियों का हम सभी को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहेगा।

 चेन्निथला के साथ इन लोगों ने दी बधाई

केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने कहा कि डीके शिवकुमार एक सक्षम नेता हैं। मैं उन्हें पिछले 40 वर्षों से जानता हूं। उनके नेतृत्व में कर्नाटक को सुशासन मिलेगा और राज्य प्रगति और समृद्धि की ओर अग्रसर होगा। वे कार्य कर सकते हैं। मुझे लगता है कि वे दो साल बाद फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।

नागपुर में कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा कि जब भी पार्टी को कर्नाटक में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, डीके शिवकुमार हमेशा कांग्रेस को आगे बढ़ने में मदद की है। वे अपने राज्य के बाहर भी एक जुझारू नेता के रूप में जाने जाते हैं। साथ ही, उनकी पहचान एक ऐसे नेता के रूप में भी है जो दूसरों के सुख-दुख में साथ देते हैं। शिवकुमार ने कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा से कभी समझौता नहीं किया। वे हमेशा कहते रहे हैं, ‘मैं जेल जाना पसंद करूंगा, लेकिन भाजपा में शामिल नहीं होऊंगा।’ वे इस बात पर अडिग रहे और आज, जो संघर्ष करता है, वही जीतता है। लोग अब उनके इस गुण को पहचानते हैं। मुझे खुशी है कि ऐसा जुझारू नेता आज कर्नाटक का मुख्यमंत्री बन रहा है।

भाजपा सांसद ने क्या कहा जानते है

भाजपा सांसद बृजेश चौटा ने कहा कि मैं नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को शुभकामनाएं देता हूं। लेकिन हम यही आशा करते हैं कि कांग्रेस अपनी रणनीति में सुधार करें और कर्नाटक के हित में काम करे। अपने आंतरिक कलह, समस्याओं और भ्रष्टाचार को कर्नाटक में जारी न रहने दें। पटना में जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा, “कर्नाटक में जो हुआ, उससे पता चलता है कि वहां उस पार्टी का कुछ भी अस्तित्व नहीं बचा था।

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब