ट्रेन टिकट बुकिंग।  
देश

ट्रेनों के जनरल टिकट बुकिंग पर आज से मिलेगा डिस्काउंट, कैसे मिलेगा लाभ और कब तक लागू रहेगी स्कीम?

Indian Railways: रेलवे ने रेलवन एप से बुक किए गए जनरल टिकटों पर छूट की घोषणा की है। यूपीआई, क्रेडिट/ डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भुगतान करने पर यात्रियों का यह छूट मिलेगी। यह आज से लागू हो गया।

रंजन कुमार

General Ticket Discount: भारतीय रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए रेलवन एप के माध्यम से बुक की जाने वाली अनरिजर्व्ड टिकट यानी जनरल टिकट पर डिस्काउंट देने की स्कीम शुरू की है। ये स्कीम आज यानी 14 जनवरी 2026 से रेलवन एप के जरिए जनरल टिकट बुक करने पर लाभ दे रही है। UPI, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से टिकट का पेमेंट करने पर 3% तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

इतना ही नहीं पैसेंजर टिकट बुक करते वक्त R-वॉलेट से पेमेंट करते हैं तो उन्हें दोगुना फायदा मिलने वाला है। रेलवे ने R-वॉलेट से भुगतान किए जाने पर मिलने वाली छूट को बढ़ाकर 6% कर दिया गया है। बता दें, रेलवे पिछले कुछ दिनों से अपनी सेवाओं में विस्तार के साथ-साथ सुविधाओं का भी बढ़ोतरी कर रहा है। इसके साथ ही यात्रियों को अधिक राहत पहुंचने की दिशा में काम कर रहा है।

नई स्कीम 14 जुलाई तक रहेगी लागू

रेलवे ने कहा है कि नई स्कीम 14 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी। मतलब यात्रियों को 6 महीने तक इस डिस्काउंट का लाभ मिलने वाला है। रेलवे ने इस स्कीम का ऐलान 30 दिसंबर को किया था। इसे अब लागू कर दिया गया है।

कैसे मिलेगा डिस्काउंट?

भारतीय रेलवे ने कहा है कि ये 3% और 6% डिस्काउंट सिर्फ और सिर्फ RailOne एप पर मिलेगा। मतलब कोई यात्री किसी अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या वेबसाइट से जनरल टिकट बुक करता है तो उसे इस डिस्काउंट का लाभ नहीं मिलेगा। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को ऑफिशियल एप की तरफ शिफ्ट करना है। स्टेशनों पर टिकट काउंटरों पर लगने वाली भीड़ को कम करना भी उद्देश्य है।

स्टेप-बाई-स्टेप प्रक्रिया

  • आप सबसे पहले अपने मोबाइल में RailOne एप को डाउनलोड कर लें।
  • अब इस एप में रजिस्ट्रेशन करें। अनरिजर्व्ड टिकट बुकिंग वाला ऑप्शन सेलेक्ट कर लें।
  • यात्री से जुड़ीं जानकारियां भर दें। इसके बाद पेमेंट पेज पर जाएं।
  • फिर UPI, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से पेमेंट कर दें।
  • अब आपको टिकट पर डिस्काउंट मिल जाएगा।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां